पल्सर मोटरसाइकिल में सवार दो युवकों की हादसे में मौत

Share your love

लोकजन टुडे, देहरादूनः रात्रि में पल्सर मोटरसाइकिल सवार दो व्यक्ति जो मजदूरी का काम करते हैं दून यूनिवर्सिटी से मथुरा वाला की तरफ जा रहे थे एवं मथुरावाला की ओर से यूनिवर्सिटी की तरफ एक अपाचे जिसमें 2 लड़के बैठे हुए थे आ रहे थे यूनिवर्सिटी से आगे गीतांजलि एनक्लेव के पास उक्त दोनों मोटरसाइकिल आपस में टकरा गई जिसमें चारों लड़कों को चोट आई जिसमें से पल्सर सवार दोनों गंभीर रूप से घायल हुए जिन्हें पुलिस द्वारा तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया अस्पताल में देर रात दोनों युवकों की मृत्यु हो गई है मृतकों के परिजनों को सूचित किया गया है एवं शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम की कार्रवाई की गई है
मृतकों की पहचान मोहम्मद यूसुफ पुत्र मोहम्मद मुर्शीद निवासी ग्राम काशी बॉडी पंचायत सिसौना वार्ड नंबर 2 थाना जोकीहाट जिला अहरिया बिहार उम्र 20 वर्ष हाल पता राजीव नगर मंगल बस्ती थाना नेहरू कॉलोनी देहरादून व मोहम्मद वारिस पुत्र मोहम्मद अशफाक निवासी ग्राम डेगा पोस्ट मैना थाना पलासी जिला अहरिया बिहार उम्र 22 वर्ष हाल पता राजीव नगर मंगल बस्ती थाना नेहरू कॉलोनी देहरादून के रूप में हुई है। इसके अलावा सचिन रावत पुत्र केदार सिंह रावत निवासी विद्या विहार फेस टू नियर रावत जनरल स्टोर कारगी चौक , ऋषभ शर्मा पुत्र प्रमोद शर्मा निवासी अजबपुर एकता कॉलोनी थाना नेहरू कॉलोनी घायल हुए थे। दोनों को हल्की चोटें थीं।


Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *