कोटवाली कैंट पुलिस ने मोटर साइकिल चोरी करने वाले शातिर चोर को चोरी की बाइक समेत किया गिरफ्तार !

Share your love

संवाददाता: करन सहगल

देहरादून: कोतवाली कैंट पुलिस ने क्षेत्र में हुई वाहन चोरी की घटना का त्वरित खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से चोरी की गई मोटरसाइकिल बरामद कर ली गई है।​

बिंदाल बस्ती, गोविंदगढ़ आजाद कॉलोनी निवासी राहुल साधी ने कोतवाली कैंट में शिकायत दर्ज कराई थी कि अज्ञात चोर ने उनके घर के बाहर खड़ी स्पलेंडर प्लस मोटरसाइकिल (BR-33-AZ-3821) चोरी कर ली है। तहरीर के आधार पर पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया किया।

​CCTV और मुखबिर की मदद से मिली सफलता

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के निर्देशों पर घटना के अनावरण के लिए एक विशेष पुलिस टीम का गठन किया गया। टीम ने मुखबिर तंत्र सक्रिय किए,घटनास्थल और आसपास के रास्तों पर लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगाली और संदिग्धों की जानकारी जुटाई जिसके परिणामस्वरूप 12 सितंबर 2026 को चैकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने कैंट क्षेत्र से आरोपी मोहम्मद नाजिम उर्फ गोलू को गिरफ्तार कर लिया।

​नशे की पूर्ति के लिए की थी चोरी

पुलिस पूछताछ में 22 वर्षीय आरोपी मोहम्मद नाजिम निवासी आजाद कॉलोनी, गोविंदगढ़ ने बताया कि वह नशे का आदी है और अपनी जरूरतों को पूरा करने के लिए उसने वाहन चोरी की घटना को अंजाम दिया था। वह चोरी की बाइक बेचने की फिराक में था, लेकिन बेचने से पहले ही पुलिस के हत्थे चढ़ गया।

उक्त नशेड़ी की धरपकड़ करने वाली पुलिस टीम में चौकी प्रभारी, बिंदाल महिला उपनिरीक्षक हिमानी चौधरी, कॉन्स्टेबल योगेश सैनी एवं कॉन्स्टेबल मनोज उप्रेती शामिल थे।


Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.