नौकरी का जुनून: महाकुंभ को लेकर मेलाधिकारी एक्शन मोड में..

Share your love

https://youtu.be/JMRY_USHGqc

कुंभ मेला अधिकारी 2021 का चार्ज संभालते ही नवनियुक्त मेला अधिकारी और हरिद्वार को बारीकी से जानने वाले दीपक रावत एक्शन मोड में नजर आ रहे हैं मेले की तैयारियों में अब कुछ ही समय शेष बचा है ऐसे में इन डेढ़ वर्षों में महाकुंभ को सुव्यवस्थित और सुंदर बनाने की बड़ी जिम्मेदारी मेला अधिकारी पर है जिसको लेकर उन्होंने तैयारियां शुरू कर दी हैं कुंभ मेला चुकी मुख्य रूप से हरिद्वार में आयोजित होने वाला है इसलिए यहां पर न केवल मेले के बल्कि कई ऐसे काम होने शेष हैं जो केंद्र और अन्य एजेंसियों द्वारा पूर्ण किए जाने हैं जिसमें सबसे ज्यादा महत्वपूर्ण हाईवे का निर्माण है पिछले कई सालों से हरिद्वार में हाईवे का निर्माण पूर्ण नहीं हो पाया है जगह-जगह फ्लाईओवर और सड़क चौड़ीकरण का काम अधर में लटका हुआ है मेला अधिकारी की सबसे पहली प्राथमिकता एनएच और केंद्रीय एजेंसियों से मिलकर इसको पूरा करवाना है इसके अलावा दीपक रावत का प्रयास है कि इस कुंभ को पूरी भव्यता प्रदान की जाए न केवल भारतीय बल्कि बाहर से आने वाले विदेशी यात्री भी इस कुंभ की सुंदरता और भव्यता को देख सकें दीपक रावत मानते हैं कि यदि हाईवे का काम समय से पूरा नहीं हुआ तो मेले में अड़चनें आना स्वभाविक है इसलिए उनकी प्राथमिकता सबसे पहले सड़कें सही करना है इसके अलावा मेले में आने वाले प्रत्येक वर्ग चाहे वह युवा हो बुजुर्गों बच्चे हों या फिर विदेशी नागरिक सभी के लिए कुंभ में कुछ ना कुछ जरूर होना चाहिए उन्होंने कहा किस सरकार का भी प्रयास है कि इस कुंभ को स्वच्छता और निर्मलता के साथ पूरी भव्यता प्रदान की जाए।


Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *