नेपाली युवक गंगा में बहा, रेस्क्यू दल ने तत्परता दिखाते हुए सकुशल बाहर निकाला

Share your love

लोकजन अुडे, ऋषिकेशः गंगा तट 72 सीढ़ी में शुक्रवार की शाम एक नेपाली युवक अचानक गंगा में बह गया। वह बहकर पार जंगल में पहुंच गया। शनिवार की सुबह राहत दल के सदस्यों ने रेस्क्यू कर युवक को सकुशल बाहर निकाला। पुलिस को शुक्रवार की रात करीब 8ः00 बजे सूचना मिली की करीब 7ः45 बजे एक युवक गंगा में बहने के बाद टापू के जंगल में पहुंच गया है। रात होने के कारण पुलिस बचाव कार्य नहीं कर पाई। शनिवार की सुबह 40 वीं बटालियन राहत दल के सदस्य ट्यूब के जरिए नाव घाट से गंगा पार पहुंचे। जंगल में फंसे युवक को सकुशल गंगा पार करा पक्के घाट तक लाया गया। युवक की पहचान गणेश बहादुर 26 वर्ष पुत्र हमसा बहादुर गांव नानी कोट जिला कालिकोट कोतवाली जार कोट नेपाल के रूप में की गई। इस युवक ने राहत दल के सदस्यों को बताया कि वह चमोली में मजदूरी करता है। यहां वह नहाने के लिए आया था। मगर उसका पैर फिसला और गंगा में बहकर वह टापू के बीच जंगल में पहुंच गया। इसमें पूरी रात जंगल में जाग कर काटी। युवक को बचाने वालों में राहत दल के सदस्य मदन चौहान, संजय उनियाल, विनोद नेगी, प्रदीप रावत ,दीपक रावत, हरीश शामिल थे।


Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *