धर्मनगरी में मां की ममता हुई शर्मसार: तीन दिन की बच्ची को सड़क पर छोड़ मां बाप गायब

Share your love

धर्मनगरी हरिद्वार में एक कलयुगी मां ने अपनी ममता को शर्मसार करते हुए अपने 4 दिन के बच्चे को हरकी पैड़ी पर छोड़ फरार हो गई बरसात के मौसम में फुटपाथ पर पड़ा है बच्चा जब रोता भी लगता आसपास के लोगों को नजर आया तो उन्होंने इसकी जानकारी पुलिस को दी हरिद्वार में लावारिस बच्चा मिलने का यह कोई पहला मामला नहीं है पहले भी कई बार कलयुगी मां बाप अपने बच्चों को यहां छोड़ गायब हो चुके हैं हाथी आज भी हाथी पुल की सीढ़ियों पर लावारिस हालात में एक बच्ची मिली। आज सुबह हाथी पुल की सीढ़ियों पर एक बच्चे के रोने की आवाज सुनकर राहगीरों ने पुलिस को इसकी सूचना दी। जिस पर रोडी बेलवाला चौकी प्रभारी ठाकुर सिंह रावत मौके पर पहुंचे तो देखा कि एक बच्ची सीढ़ियों पर रो रही है। आसपास पता करने पर कोई भी बच्ची के बारे में जानकारी नहीं दे पाया। इस बच्ची की उम्र करीब चार दिन बताई जा रही है। फिलहाल बच्ची को अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है। हालांकि चिकित्सकों ने बच्ची को पूरी तरह स्वस्थ बताया है। शहर कोतवाल प्रवीण सिंह कोश्यारी ने बताया कि बच्ची के परिजनों के बारे में पता लगाया जा रहा है।


Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *