बिग ब्रेकिंग! राज्य सरकार और नागरिक उड्डयन मंत्रालय भारत सरकार के बीच एमओयू

Share your love

लोकजन टुडे, देहरादूनः बुधवार को उत्तराखंड वासियों के लिए एक खुशखबरी वाला दिन रहा है। आज भारतीय उड्डयन मंत्रालय और राज्य सरकार के बीच एमओयू हुआ है। इससे राज्य में उड़ान योजना का लाभ मिलने जा रहा है। इसके अलावा बहुप्रतीक्षित टिहरी झील में भी सी प्लेन उड़ने लगेंगे। मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत की उपस्थिति में उङान योजना के अंतर्गत टिहरी झील में सी—प्लेन संचालन के लिए वाटरड्रोम की स्थापना हेतु नागरिक उड्डयन मंत्रालय भारत सरकार, भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण व राज्य सरकार के मध्य एमओयू पर हस्ताक्षर किए गए।  इसी प्रकार नैनी सैनी पिथौरागढ़ में हवाई सेवाओं के सफल संचालन के लिए भी सीएनएस—एटीएम एमओयू पर भी हस्ताक्षर किए गए।  वाटर ड्रोम की स्थापना के लिए एमओयू करने वाला उत्तराखंड पहला राज्य है।

 


Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *