देहरादून निगम सीख लो चमोली नगर पालिका से

Share your love

चमोली जिले के गोपेश्वर में नगर निगम को और अधिक कूड़ा चाहिए अब आप हैरान हो रहे होंगे इस वक्त देश ही नहीं दुनिया जहां कूड़े को लेकर भारी परेशान चल रही है क्योंकि प्लास्टिक कूड़ा निस्तारण का अभी तक कोई ठोस फार्मूला नहीं बन पाया है लेकिन उत्तराखंड के चमोली गोपेश्वर नगर पालिका एक अनूठी पहल शुरू करने जा रही है।

शहर भर से उठाया गया कूड़ा नगर पालिका के सामने निस्तारण के लिए जहां एक चुनौती बनी होती द्वारा शहर भर से उठाए गए प्लास्टिक के कूड़े से ईंट ओर टाइल्स बनाने की योजना तैयार की गयी है। बताते चले कि नगर पालिका गोपेश्वर द्वारा शहर से प्रतिदिन लगभग 7 टन कूड़ा एकत्र किया जाता है, इसके निस्तारण के लिए कोई नियत स्थान नही था लेकिन अब 20 लाख की लागत से नगर पालिका द्वारा ईट ओर टाइल्स बनाये जाने के लिए एक प्रोजेक्ट तैयार किया गया है, जिसका सफल प्रयोग बीते दिनों हो चुका है l इस से अब नगर पालिका से गन्दगी का निस्तारण होगा,साथ ही राजस्व का भी लाभ मिलेगा l

 


Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *