ब्रेकिंग हरिद्वार:
मोबाइल चोरी के शक में पीटे गए युवक की मौत। पथरी थाना क्षेत्र के गाडोवाली गांव की घटना। पुलिस के अनुसार करीब एक सप्ताह एक ग्रामीण के घर से मोबाइल चोरी हो गया था। परिवार ने चोरी के शक में पड़ोस में रहने वाले मोहसिन 18 वर्ष पुत्र जमील की पिटाई कर दी थी। हालांकि बाद में मोबाइल एक खेत में पड़ा मिला था। मोहसिन के परिजनों का आरोप है कि पिटाई के बाद से ही वह बीमार चल रहा था।कल सुबह वह अपने घर में मृत मिला। परिजनों ने पिटाई करने वाले आरोपितों को मोहसिन की मौत का जिम्मेदार ठहराते हुए पुलिस को सूचना दी। पथरी पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। युवक की पिटाई का वीडियो हो रहा वायरल।21 जुलाई की घटना।
Discover more from Lokjan Today
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
