*देखिये एक्सक्लूसिव वीडियो *यात्रियों की गाड़ी में अजगर घुसने से मचा हड़कंप..

Share your love

वन विभाग और पुलिस ने घंटों की मशक्कत के बाद अजगर को निकाला बाहर..

https://youtu.be/HQJkmi6SS1M

अभी बरसात का मौसम ठीक से शुरू भी नहीं हुआ है और अभी से अजगर सरीखे खतरनाक जानवर ने अपनी दस्तक देनी शुरू कर दी है शनिवार देर रात उस समय कोतवाली हरिद्वार क्षेत्र में हड़कंप मच गया जब बिहार की एक जाइलो गाड़ी के नीचे एक अजगर के छिपे होने की सूचना से लोगों में अफरा-तफरी मच गई अजगर गाड़ी के नीचे चेसिस में दुबक गया था जब अजगर लोगों से नहीं निकल पाया उन लोगों ने इसकी सूचना वन विभाग और कोतवाली हरिद्वार पुलिस को दी भीड़भाड़ वाला इलाका होने के कारण अजगर को देखने के लिए मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई मौके पर पहुंची पुलिस और वन विभाग की टीम ने करीब डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद अजगर को बमुश्किल बाहर निकाला वन विभाग के कर्मचारियों को अजगर को निकालने में इसलिए भी ज्यादा परेशानी परसाई क्योंकि मौके पर लोगों की काफी भीड़ एकत्रित हो गई थी

वन विभाग की टीम ने अजगर को काबू करने के बाद उसे सकुशल जंगल में छोड़ दिया आपको बता दें कि बिहार से आए यात्री हरिद्वार आने से पहले कुछ देर जिला के जंगलों में भी रुके थे अनुमान लगाया जा रहा है कि वही पर यह अजगर जंगल से गाड़ी के निचले हिस्से में कुछ गया होगा हरिद्वार में अजगर मिलने का यह कोई पहला मामला नहीं है इससे पहले भी कई बार न केवल अजगर बल्कि मगरमच्छ सरीखे खतरनाक जानवर हरिद्वार में घुस चुके हैं जिन्हें वन विभाग ने ही रेस्क्यू कर जंगल और सुरक्षित स्थानों पर छोड़ा है


Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *