देखिये एक दिन में दो-दो लूट वो भी लाइव
Share your love
ऋषिकेश
शांत वादियों के लिए जाने वाले तीर्थ नगरी ऋषिकेश में लगातार आपराधिक गतिविधियां बढ़ती जा रही हैं आज 1 घंटे के भीतर बदमाशों ने दो अलग-अलग स्थानों पर गन प्वाइंट पर दो महिलाओं की सोने की चैन लूटकर फरार हो गए,पीड़ित महिलाओं ने कितवाली ऋषिकेश में शिकायत दर्ज करा दी है, पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर लुटेरों की तलाश में जुट गई है।
बाइक सवार दो लुटेरों ने दो अलग-अलग स्थानों पर बंदूक के दम पर दो महिलाओं की चैन लूटकर फरार हो गए हैं लूट की है सारी वारदात घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई लूट का शिकार हुई एक छात्रा ने बताया कि वह कॉलेज से पढ़ाई करने के बाद घर की ओर जा रही थी तभी एक मोटरसाइकिल पर सवार दो युवक उसके पास पहुंचे जिसमें से एक युवक ने बंदूक निकालते हुए उसके सिर पर लगा दिया और उसकी सोने की चेन छीन ली हाला की छात्रा ने लुटेरों का पीछा भी करने की कोशिश की लेकिन तब तक दोनों लुटेरे फरार हो चुके थे वही ऐसी एक घटना ऋषिकेश पब्लिक स्कूल के पास भी हुई जहां पर एक महिला कार से अपने बच्चों को लेने के लिए गई थी तभी घात लगाए बैठे बाइक सवार बदमाशों ने महिला की कनपटी पर बंदूक लगाकर उसकी चेन छीनकर फरार हो गए यह दोनों घटनाएं 1 घंटे के अंतराल में हुई,दोनों पीड़ित महिलाओं ने पुलिस के पास अपनी लिखित शिकायत दर्ज करा दी है।
ऋषिकेश में लगातार बढ़ रही आपराधिक गतिविधियों को देखते हुए ऋषिकेश के जनप्रतिनिधि भी काफी आक्रोशित हैं उनका कहना है कि इस तरह की घटनाएं पुलिस की नाकामी को दर्शा रही हैं पूर्व में एक सुनार के साथ लूट हो चुकी है लेकिन पुलिस अब इस मामले को सुलझा भी नहीं पाई थी कि एक ही दिन में गन प्वाइंट पर दो लूट ऋषिकेश में और भी हो गई हैं ऐसे में ऋषिकेश का माहौल लगातार बिगड़ता जा रहा है वही ऋषिकेश कोतवाली में तैनात उप निरीक्षक दिनेश चमोली ने बताया कि दो महिलाओं के साथ लूट की घटना सामने आई है बहुत जल्द पुलिस लुटेरों को गिरफ्तार कर लेगी इसके लिए पुलिस की टीम रवाना हो चुकी है।
Discover more from Lokjan Today
Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Uttarakhand Latest News Portal
Section: अंग्रेजी | मनोरंजन | विदेश | देश | उत्तराखंड | राजनीति | स्पोर्ट्स | ट्रैवल | वीडियो
Latest News: Delhi | Himachal | Haryana | Punjab | Rajasthan | Bihar | Maharashtra | Uttar Pradesh | Madhya Pradesh | Jharkhand | Gujarat | Jammu and Kashmir
LokJan Today is your news, entertainment, music, and fashion website. We provide the latest breaking news and videos straight from Uttarakhand and other parts of India. Uttarakhand leading newspaper and online portal. We share information and breaking news about Dehradun, Nainital, Rishikesh, Haridwar, etc.
Contact us: editor@lokjantoday.com
