डीएम तो डीएम, एसडीएम भी किसी से काम नहीं…

Share your love

एक्शन मोड में एसडीएम कश्म चौहान
कुछ समय पूर्व ही हरिद्वार में एसडीएम का चार्ज संभालने वाली कश्म चौहान अपने एक्शन मोड में हैं रविवार के दिन जिस दिन सभी अधिकारी और कर्मचारी आराम करते हैं उस दिन भी एसडीएम साहिबा हरकत में रहती हैं आज भी एसडीएम ने खनन माफियाओं के खिलाफ भोपुर क्षेत्र में व्यापक छापेमारी अभियान चलाया गया उन्होंने अवैध खनन कर्ताओं को मौके से पकड़ने के लिए अपने विश्वस्त लोगों की एक टीम का गठन किया

रविवार को छापेमारी के डर से निश्चिंत खनन माफिया जमकर गंगा की कोक खंगाल रहे थे एसडीएम द्वारा गठित टीम ने इस इलाके में छापेमारी कर भारी मात्रा में किया गया अवैध खनन और खनन करने वाली मशीनों को जब किया है एसडीएम ने बताया की टीम ने मौके से एक डंपर 5 ट्रेक्टर ट्रॉली, 1 जेसीवी और खनन सामग्री से भरी तीन बुग्गी मौके से पकड़ी लेकिन एसडीएम की टीम को देख काफी संख्या में पोकलैंड ट्रैक्टर ट्रॉली मौके से भागने में कामयाब रहे

आपको बता दें कि लक्सर पट्टी क्षेत्र में जमकर गंगा में अवैध खनन होता है रात के अंधेरे में जब अधिकारी गहरी नींद में सोए हुए होते हैं उस समय खनन माफिया सांठगांठ कर गंगा की कोक को छलनी करते हैं नई एसडीएम के आने के बाद से खनन माफियाओं की रात की नींद उड़ी हुई है इससे पहले भी एसडीएम ने क्षेत्र में कई बार कार्रवाई की है


Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *