ट्रक से कुचलकर बाइक सवार युवक की मौत
Share your love
– प्रेमनगर आश्रम चौक के पास हुआ हादसा
– चालक के अनुसार ब्रेक फेल होने से बिगड़ा सन्तुलन
लोकजन टुडे: तनुज वालिया: हरिद्वार: हाईवे पर एक बेकाबू ट्रक ने बाइक सवार युवक को कुचल दिया। हादसा प्रेमनगर आश्रम चौक के पास हुआ। मौके पर ही युवक की मौत हो गई। चालक के अनुसार ब्रेक फेल होने के कारण हादसा हुआ है।
पुलिस के अनुसार प्रेमनगर आश्रम चौक के पास एक ट्रक का चालक नियंत्रण खो बैठा और उसने बाइक सवार युवक को चपेट में ले लिया ट्रक के पहिए से कुचलकर युवक की मौके पर ही मौत हो गई टिकट पर तैनात पुलिसकर्मियों ने ट्रक चालक को पकड़ लिया जेब से मिले आधार कार्ड से युवक की शिनाख्त सोनू 24 वर्ष पुत्र मूलचंद सिंह निवासी गांव कबूलपुर मजरा, भिककम्पुर जीतपुर कोतवाली लक्सर के रूप में हुई है। पुलिस ने मृतक के परिजनों को सूचना दे दी है। वहीं चालक ने पूछताछ में दावा किया है कि ट्रक के ब्रेक फेल होने के कारण वह कंट्रोल नहीं कर पाया और हादसा हो गया। पुलिस ने शव को जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है। कनखल थानाध्यक्ष हरिओम राज चौहान ने बताया कि युवक के परिजन लक्सर से हरिद्वार के लिए रवाना हो गए हैं। उनके आने पर ही युवक के बारे में ज्यादा जानकारी मिल पाएगी।
Discover more from Lokjan Today
Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Uttarakhand Latest News Portal
Section: अंग्रेजी | मनोरंजन | विदेश | देश | उत्तराखंड | राजनीति | स्पोर्ट्स | ट्रैवल | वीडियो
Latest News: Delhi | Himachal | Haryana | Punjab | Rajasthan | Bihar | Maharashtra | Uttar Pradesh | Madhya Pradesh | Jharkhand | Gujarat | Jammu and Kashmir
LokJan Today is your news, entertainment, music, and fashion website. We provide the latest breaking news and videos straight from Uttarakhand and other parts of India. Uttarakhand leading newspaper and online portal. We share information and breaking news about Dehradun, Nainital, Rishikesh, Haridwar, etc.
Contact us: editor@lokjantoday.com
