टिहरी प्रथम विश्व युद्ध के नायक गबर सिंह नेगी को दी भावभीनी श्रद्धांजलि

Share your love

नई टिहरीः टिहरी प्रथम विश्व युद्ध के नायक शहीद गबर सिंह नेगी की स्मृति में आयोजित मेले में गढ़वाल राइफल के जवानों और क्षेत्र के लोगों ने शहीद को श्रद्धांजलि दी और उनका भावपूर्ण स्मरण किया। चम्बा में गबर सिंह के स्मारक पर गढ़वाल राइफल के जवानों ने पुष्प चक्र अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी इसके अलावा सहित के ग्राम गाँव मंजूर के लोगों और नगर के लोगों ने भी उन्हें श्रद्धांजलि दी इस मौके पर हंस फाउंडेशन से माता मंगला, भोले महाराज , नगर पालिका अध्यक्ष सुमना रमोला, सैनिक संगठन के अध्यक्ष इंद्र सिंह नेगी व्यापार मंडल के अध्यक्ष दर्मियान सजवाण आदि मौजूद थे सहित की स्मृति में आयोजित मेले में विभिन्न जगहों से ग्रामीण आए हुए हैं इसके अलावा नगर में कई तरह की दुकानें भी स्टॉल आदि लगे हैं।


Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *