चारधाम यात्रा के लिए पुलिस ने रायवाला में चलाया चेकिंग अभियान

Share your love


लोकजन टुडे, तनुज वालिया  ऋषिकेशः परिवहन विभाग ने चार धाम यात्रा में यातायात व्यवस्था को दुरुस्त रखने के लिए रायवाला के आसपास चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान विभाग की टीम ने 11 वाहन बंद किए। जिनमें 6 ट्रैक्टर ट्रॉली और अवैध रूप से खनिज ढो रहा एक ट्रक शामिल है। बुधवार की सुबह चले गए इस अभियान की जानकारी देते हुए परिवहन कर अधिकारी प्रथम पंकज श्रीवास्तव ने बताया कि रायवाला पुलिस की मदद से यह अभियान चलाया गया। अभियान में 30 वाहनों के चालान भी किए गए। खनिज से भरे ट्रक को रायवाला थाने में और 6 ट्रैक्टर ट्रॉली सीज कर एआरटीओ कार्यालय परिसर में खड़ी करवा दी गई है।


Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *