चमोली में जोशीमठ-बदरीनाथ मार्ग पर हेलीकॉप्टर लापता, क्रैश होने की आशंका; तलाश जारी !

Share your love

लोकजन टुडे, देहरादून

चमोली: उत्तराखंड के चमोली जिले में जोशीमठ से बदरीनाथ धाम के बीच एक हेलीकॉप्टर के रहस्यमय परिस्थितियों में लापता होने की खबर सामने आई है। इस सूचना के मिलते ही स्थानीय पुलिस और जिला प्रशासन में हड़कंप मच गया है।​

प्रशासनिक और पुलिस की टीमें अलर्ट मोड पर हैं और लापता हेलीकॉप्टर की खोजबीन के लिए बड़े पैमाने पर तलाशी अभियान शुरू कर दिया गया है।

मामले की गंभीरता को देखते हुए जिला प्रशासन ने हेलीकॉप्टर के क्रैश होने की आशंका व्यक्त की है।

​चमोली के जिलाधिकारी के अनुसार, हेलीकॉप्टर में कितने लोग सवार थे और इस हादसे की वजह क्या रही, इस संबंध में विस्तृत विवरण जुटाया जा रहा है। राहत और बचाव दल संभावित स्थानों पर लगातार सर्च ऑपरेशन चला रहे हैं।


Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.