एसएसपी देहरादून के सख्त निर्देशों पर पटेलनगर पुलिस का बड़ा एक्शन: सत्यापन अभियान में 33 मकान मालिकों पर 3.30 लाख का जुर्माना, 5 संदिग्ध हिरासत में !

Share your love

संवाददाता: करन सहगल

देहरादून। राजधानी देहरादून में कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने और संदिग्ध व आपराधिक गतिविधियों पर नकेल कसने के उद्देश्य से एसएसपी देहरादून के कुशल नेतृत्व और दूरदर्शी निर्देशों के तहत दून पुलिस का सत्यापन अभियान लगातार जारी है। एसएसपी देहरादून की अपराध-मुक्त शहर की मंशा के अनुरूप, कोतवाली पटेलनगर पुलिस टीम ने क्षेत्र में संदिग्धों और बाहरी व्यक्तियों की धरपकड़ व भौतिक सत्यापन के लिए एक बड़ा व प्रभावी अभियान चलाया।

एसएसपी देहरादून द्वारा दिए गए स्पष्ट निर्देशों के अनुपालन में, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली पटेलनगर के नेतृत्व में गठित पुलिस टीमों ने क्षेत्र के संवेदनशील व प्रमुख इलाकों—जैसे चमनपुरी, राजीव जुयाल मार्ग, ब्रह्मपुरी और मेंहुवाला में घर-घर जाकर गहन चेकिंग व सत्यापन की कार्रवाई करते हुए क्षेत्र में रह रहे 450 किरायेदारों और बाहरी व्यक्तियों का गहन सत्यापन किया।

इसके साथ ही पूर्व में आपराधिक घटनाओं में संलिप्त रहे, प्रकाश में आए अथवा जमानत पर चल रहे 3 अपराधियों का मौके पर भौतिक सत्यापन किया गया। पुलिस टीम ने इन अपराधियों को कड़ा अल्टीमेटम दिया कि यदि वे किसी भी प्रकार की आपराधिक गतिविधि में दोबारा लिप्त पाए गए, तो उनके खिलाफ कठोरतम वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। पुलिस टीम की इस सतर्कता और अनुशासित कार्रवाई से आपराधिक तत्वों में हड़कंप मच गया है।

किरायेदारों व घरेलू नौकरों का सत्यापन न कराने तथा अन्य अनियमितता पाए जाने पर 33 भवन स्वामियों से ₹3,30,000 का जुर्माना वसूला गया।

अभियान के दौरान क्षेत्र में संदिग्ध परिस्थितियों में घूम रहे 5 व्यक्तियों को पटेलनगर पुलिस टीम द्वारा थाने लाया गया, जिनसे गहन पूछताछ की गई।

कोतवाली पटेलनगर पुलिस की इस त्वरित और निष्पक्ष कार्रवाई से न केवल आम जनता में सुरक्षा की भावना मजबूत हुई है, बल्कि अवैध रूप से रह रहे संदिग्धों और अपराधियों के हौसले पस्त हुए हैं।


Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.