देखिये Video: चलती कार में लगी आग, बाल बाल बचे

Share your love


लोकजन टुडे, डोईवाला। डोईवाला कोतवाली के अंतर्गत सोंग नदी पुल व डोईवाला डिग्री कॉलेज के बीच अचानक एक चलती कार में भीषण आग लग गई। जिससे मुख्य हाईवे में अफरा—तफरी मच गई। कार स्वामी ने तत्परता दिखाते हुए आग लगते ही कार को किनारे पर खड़ा कर अपनी जान बचाई। इस बीच रानीपोखरी से आई फायर बिग्रेड ने आग पर काबू पाया। हालांकि कार जलकर खाक हो गई। लेकिन कोई बड़ी अनहोनी घटना होने से बच गई।

https://youtu.be/hquQHOnhDrQ

प्राप्त जानकारी के अनुसार अठूरवाला विस्थापित निवासी रमेश भट्ट पुत्र एसपी भट्ट डोईवाला से किसी रिश्तेदार के यहां से वापस अपने घर आ रहे थे। इस बीच सोग नदी पुल के पास मारुति कार डीएल 22 सीएच 4697 के इंजन में धुआं उठता देखकर रमेश भट्ट ने अपनी गाड़ी को हाईवे से नीचे उतारा। तभी अचानक आग लग गई। धू—धू कर जलती कार को देखकर हाईवे में चल रहे अन्य वाहन चालकों में भी हड़कंप मच गया। कार स्वामी ने किसी तरह वाहन से उतर कर अपनी जान बचाई। सूचना मिलते ही डोईवाला व चीता पुलिस मौके पर पहुंची। इस बीच सूचना पर रानीपोखरी से आई फायर बिग्रेड ने किसी तरह आग को काबू में किया। इस दौरान हाइवे में लोगों की भीड़ भी लग गई। कार जलकर राख हो गई। गनीमत यह रही कि कार में बैठे सवार समय से कार से बाहर निकल गए। कोई अनहोनी होने से बच गई। कोतवाल राकेश सिंह गुसांई ने बताया कि संभवत कार के इंजन के गर्म होने व वायरिंग शॉर्ट होने पर कार ने आग पकड़ ली। जब तक चालक कुछ कर पाते में कार जलकर राख हो गई। पुलिस ने बताया कि रमेश भट्ट कैटरिंग का काम करते हैं। वाहन स्वामी डोईवाला निवासी विक्रम नेगी के रिश्तेदार बताए जा रहे हैं।


Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *