चर्चाओं का बाज़ार: गठरी का मोह, पोस्टिंग करायेंगे कैंसिल!
Share your love
लोकजन टुडे।
साभार इंटर्नेट काल्पनिक कार्टून
चर्चाओं का बाज़ार गर्म है स्थानांतरण के बाद सेट्टिंग गेटिंग का खेल शुरू, किसी को बड़ी बीमारी तो किसी के पारिवारिक दिक़्क़त सत्ता की पहुँच दिखाने वाले छुटभैयों ने पकड़ी पोटली चर्चाओं का बाज़ार गर्म है… उत्तराखंड में आजकल एक खबर को लेकर चारो और चर्चा चल रही है सूत्रों के हवाले से खबर आ रही है कि पुलिस विभाग में हुए बंपर तबादलों में कुछ कर्मी बेहद परेशान और हैरान है कुछ की सही मजबूरी है लेकिन इसमें कुछ ऐसे भी है जो झूठ के पुलिंदे लिए शासन से लेकर पीएचक्यू तक अपने ज़ोर लगाने में जूटे हुए है
काल्पनिक चित्र
कुछ ने तो इलाक़े के चिरकुट चूर्णबाज जिसने अपनी पहुँच सत्ता के गलियारों तक बताई है ने चूरण चाटना शुरू कर दिया है इस पूरे मामले में एक सबसे मज़ेदार मामला जिसका ज़िक्र ख़ासी चर्चा बटोर रहा है सूत्र बताते है कि एक मामले में पहाड़ से मैदान की पोस्टिंग के ऑर्डर हो गए है लेकिन अगला खिलाड़ी पहाड़ से इसलिए नहीं आना चाहता क्यू कि उसकी एक पुरानी जाँच की गठरी अभी तक मिली नहीं है जिसकी वजह से खिलाड़ी पहाड़ से नीचे उतरने का नाम ही ले रहा है जबकि दुर्गम से सुगम के लिए लोग कितनी सिफ़ारिशें लगाते है ये किसी से छुपा नहीं है.. गठरी प्रेम के चलते खिलाड़ी ने एड़ी चोटी का दम लगा रखा है इसी क्रम में सूत्र बताते है कि उक्त खिलाड़ी ने एक चूरणबाज़ के मार्फ़त सेट्टिंग की है लेकिन सवाल ये ही खड़ा होता है कि क्या विभाग में ऐसा हो सकता है यक़ीन नहीं होता इतने सख़्त अधिकारियों के सामने चूरणबाज़ कैसे अपने पासे फ़िट करता है ये तो आने वाले समय में पता चल जाएगा लेकिन इसका शोर कमिशनरी के जंगल से शुरू होता हुआ राजधानी तक काफ़ी सुर्ख़ियाँ बटौर चुका है कुछ ने तो सेट्टिंग देख कर कहना भी शुरू कर दिया है कि सेट्टिंग हो तो ऐसी..
Discover more from Lokjan Today
Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Uttarakhand Latest News Portal
Section: अंग्रेजी | मनोरंजन | विदेश | देश | उत्तराखंड | राजनीति | स्पोर्ट्स | ट्रैवल | वीडियो
Latest News: Delhi | Himachal | Haryana | Punjab | Rajasthan | Bihar | Maharashtra | Uttar Pradesh | Madhya Pradesh | Jharkhand | Gujarat | Jammu and Kashmir
LokJan Today is your news, entertainment, music, and fashion website. We provide the latest breaking news and videos straight from Uttarakhand and other parts of India. Uttarakhand leading newspaper and online portal. We share information and breaking news about Dehradun, Nainital, Rishikesh, Haridwar, etc.
Contact us: editor@lokjantoday.com

