गढ़वाल राइफल के जवानों ने दी शहीदों को श्रद्धांजलि

Share your love

लोकजन टुडे, चम्बा। वीर चक्र विजेता शहीद कुलदीप सिंह भण्डारी मेले के मौके पर गढ़वाल राइफल के जवानों ने शहीद स्मारक पर पुष्प

अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। साथ ही शहीद के परिजनों व क्षेत्र के लोगों ने भी उनका स्मरण कर श्रद्धांजलि दी। गुरुवार को वीर चक्र विजेता शहीद कुलदीप भण्डारी मेले के अवसर पर किल्लीखाल स्थित शहीद के स्मारक पर पुष्प अर्पित कर सेना के जवानों द्वारा उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। इसके अलावा क्षेत्र के ग्रामीणों ने भी सहित का स्मरण किया। बताते चलें कि शहीद कुलदीप भण्डारी थोलधार प्रखंड के अलेरु गाँव के रहने वाले थे 1988 में श्रीलंका में उग्रवाद को खत्म करने के लिए भारत की सेना वहां मदद के लिए गई जिसमें कुलदीप सिंह भी शामिल थे वहां उन्होंने उग्रवादियों से जमकर लोहा लिया और शौर्य और पराक्रम से लड़ते हुए 24 मई 1988 को वीरगति को प्राप्त हो गए। उन्हें मरणोपरांत वीर चक्र से सम्मानित किया गया। उनके पैतृक गांव अलेरु के पास चम्बा धरासू मार्ग पर किल्ली खाल में बने स्मारक में हर वर्ष 18 अप्रैल को मेला लगता है और सेना के जवान यहां आकर शहीद को श्रद्धांजलि देते हैं। इस मौके पर सूबेदार धनपाल सिंह बिष्ट जयेष्ट उपप्रमुख जसवीर भण्डारीण् आनंद सिंह मक़लोगाण् मान सिंह अधिकारी नरेंद्र सिंहण् वीरेंद्र सिंह आदि मौजूद थे।


Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *