गंगा सप्तमी पर हरकी पैड़ी पर श्रद्धालुओं ने लगाई आस्था की डुबकी

Share your love


जगह-जगह मठ मंदिरों के दर्शन किए और गंगा पूजन किया , सुरक्षा व्यवस्था रही चाकचौबंद
लोकजन टुडे: तनुज वालिया: हरिद्वारः गंगा सप्तमी पर गंगा स्नान के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी है। हरिद्वार में हरकी पैड़ी सहित विभिन्न गंगा घाटों पर श्रद्धालुओं ने आस्था की डुबकी लगाई। सुबह से ही गंगा घाटों में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी रही।
इसके साथ ही गंगा सप्तमी पर मां गंगा की पूजा अर्चना की गई।

स्नान का पुण्य काल 11 मई तड़के से शुरू हो गया। हरिद्वार में हरि की पैड़ी सहित अन्य गंगा घाटों में सुबह से ही स्नान करने वालों का तांता लगा रहा। गंगा स्नान के बाद श्रद्धालुओं ने मठ मंदिरों के दर्शन किए और पूजन किया। गंगा सप्तमी पर्व पर कानून और शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए हरिद्वार में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था रही। हर तरह गंगा घाटों पर मां गंगा के जयकारे गूंज रहे है। घन्टे घड़ियालों की कर्णप्रिय ध्वनि से हर कोई मंत्रमुग्ध नजर आ रहा है।


Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *