खांडगांव के एक मकान के बाहर आ धमके दो गुलदार घर के बाहर बैठे कुत्ते को बनाया निवाला पूरी घटना सीसीटीवी में कैद, ग्रामीणों में दहशत का माहौल

Share your love

https://www.youtube.com/watch?v=HqWBdSP_pxQ

राजाजी टाइगर रिजर्व पार्क से सटे खांडगांव क्षेत्र में गुलदार का आतंक जारी है। देर रात दो गुलदार एक घर के आंगन में घुमते नजर आए जिसके बाद दोनों गुलदारों ने एक कुत्ते को निवाला बनाया। जिसकी तस्वीरें मकान के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गयी। जिसके बाद ग्रामीणों में दहशत का माहोल बना हुआ है।

राजाजी टाइगर रिजर्व पार्क की मोतीचूर रेंज से सटे ग्रामीण क्षेत्रों में एक बार फिर से गुजदार की सक्रियता देखने को मिली है। घटना खांडगांव नंबर एक की है। जहां बीती रात करीब डेढ़ बजे कमान सिंह के घर के आंगन में दो गुलदार दिखायी दिए। दोनों गुलदार पहले तो आंगन में बैठे पालतू कुत्ते को घात लगाकर देखते रहे फिर दोनों गुलदारों ने कुत्ते पर हमला कर उसे निवाला बनाने का प्रयास किया। कुत्ता किसी तरह दोनों गुलदारों से बचकर भागने लगा कि तभी दोनों गुलदारों ने कुत्ते को अपना निवाला बना लिया। घटना की यह सारी तस्वीरें घर के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गयी। सीसीटीवी की फुटेज जिसने भी देखी उसके रोंगटे खड़े हो गए। वहीं स्थानीय ग्रामीणों में दहशत फैली हुई है। ग्राम प्रधान उदीना नेगी ने बताया कि गुलदार लगातार घरों के आसपास घूमते दिखायी दे जाते हैं। जिससे ग्रामीण दहशत में है। वहीं इस पूरे मामल की जानकारी पार्क अधिकारियों को दे दी गयी है। साथ ही पार्क अधिकारियों से सुरक्षा की गुहार लगाते हुए गश्त बढ़ाने की मांग की गयी है।
फोटो परिचय-खाण्डगांव में एक मकान के बाहर कैमरे में कैद हुआ गुंलदार।


Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *