कोतवाली नगर पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, मात्र 24 घंटे में चोरी का किया खुलासा
Share your love
संवाददाता करन सहगल
वर्तमान समय में जनपद में हो रही चोरियों पर रोकथाम लगाने हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने पुलिस अधीक्षक नगर एवं समस्त क्षेत्राधिकारियों को निर्देश दिए हुए हैं जिनका पालन करते हुए अधिकारियों ने अपनी-अपनी टीमों को दिशा निर्देश दिए हुए हैं।
कल दिनांक 26 मई 2022 को झंडा मोहल्ला निवासी राजेन्द्र शर्मा पुत्र स्वर्गीय बाबूराम शर्मा ने खुड़बुड़ा चौकी जाकर अवगत कराया उनकी कार 24 मई 2022 को रात 1:30 बजे के बाद अज्ञात चोर द्वारा चुरा ली गई है ।
मामले को गंभीरता से लेते हुए प्रभारी निरीक्षक कोतवाली विद्याभूषण नेगी द्वारा टीम का गठन कर चोरी का खुलासा करने हेतु सख्त दिशा निर्देश दिए गए जिसके फल स्वरूप पुलिस टीम ने सीसीटीवी कैमरों एवं मुखबिर तंत्रों की मदद से मात्र 24 घंटे के अंदर अभियुक्त अनुराग जैन, पुत्र विनोद कुमार जैनज़ निवासी खुड़बुड़ा मोहल्ला को चोरी की कार समेत सिटी बोर्ड स्कूल के पास से गिरफ्तार कर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश कर जेल भेज दिया ।
अभियुक्त को पकड़ने वाली पुलिस टीम में खुड़बुड़ा चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक प्रभारी रवि प्रसाद कवि, कांस्टेबल संतोष पवार, कॉन्स्टेबल रविंद्र रावत, कॉन्स्टेबल संदीप, एवं कॉन्स्टेबल जसवीर शामिल थे ।
Discover more from Lokjan Today
Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Uttarakhand Latest News Portal
Section: अंग्रेजी | मनोरंजन | विदेश | देश | उत्तराखंड | राजनीति | स्पोर्ट्स | ट्रैवल | वीडियो
Latest News: Delhi | Himachal | Haryana | Punjab | Rajasthan | Bihar | Maharashtra | Uttar Pradesh | Madhya Pradesh | Jharkhand | Gujarat | Jammu and Kashmir
LokJan Today is your news, entertainment, music, and fashion website. We provide the latest breaking news and videos straight from Uttarakhand and other parts of India. Uttarakhand leading newspaper and online portal. We share information and breaking news about Dehradun, Nainital, Rishikesh, Haridwar, etc.
Contact us: editor@lokjantoday.com
