कमाई के मामले में कई बॉलीवुड एक्टर्स को भी पीछे छोड़ते हैं ये संगीतकार, हैरान कर देगी कमाई

Share your love

 

LokJan Today:नाम और शोहरत के चलते आम तौर प माना जाता है कि फ़िल्म इंडस्ट्री में सबसे अधिक कमाई करने वाले सेलेब्रिटीज़ एक्टर और एक्ट्रेसेज़ होते हैं, जिन्हें दर्शक पर्दे पर देखते हैं और पसंद करते हैं। मगर आपकी ग़लतफ़हमी फोर्ब्स की एक लिस्ट दूर कर देगी। फॉर्ब्स की रैंकिग के अनुसार ऐसे कई संगीतकार हैं, जिनकी सालाना कमाई कई बॉलीवुड एक्टर्स या एक्ट्रेसेज़ से ज़्यादा है।

एआर रहमान

फॉर्ब्स की रैंकिग के अनुसार सबसे अमीर भारतीय सेलेब्रिटी की लिस्ट में एआर रहमान 16वें स्थान पर हैं, जबकि सबसे अधिक कमाई करने वाले संगीतकारों में वो पहले स्थान पर हैं। साल 2019 में रहमान की कुल कमाई 94.8 करोड़ रुपये थी जो किसी भी भारतीय संगीतकार से अधिक है। आस्कर अवॉर्ड विजेता रहमान ने दिल से, स्लमडॉग मिलियनरे, रोज़ा, बॉम्बे और जोधा अकबर जैसी फ़िल्मों का संगीत दिया है।

प्रीतम

अब तक बॉलीवुड में बहुत से हिट गाने दे चुके प्रीतम सबसे अधिक कमाई करने वाले दूसरे संगीतकार हैं, जबकि फोर्ब्स की लिस्ट में उनका स्थान 17वां है। प्रीतम की पिछले साल कुल कमाई 97.78 करोड़ रही थी। 2019 में प्रीतम ने टोटल धमाल, द स्काई इज़ पिंक, कलंक और छिछोरे का संगीत दिया था।


अमित त्रिवेदी

फिल्म देव डी के लिए नेशनल अवॉर्ड फॉर बेस्ट म्यूजिक डायरेक्टर जीतने वाले अमित त्रिवेदी फोर्ब्स की रैंकिग के अनुसार 19वें स्थान पर हैं, जबकि सबसे ज़्यादा कमाने वाले संगीतकारों में तीसरे स्थान पर हैं। साल 2019 में 80.73 करोड़ की कमाई करने वाले अमित कम्पोज़र होने के साथ सिंगर भी हैं। पिछले साल अमित ने अंधाधुंध और मिशन मंगल को मिलाकर 8 फिल्मों में संगीत दिया था।

विशाल-शेखर

संगीत की बात हो और इस संगीतकार जोड़ी का नाम ना आए, ऐसा हो नहीं सकता। 76.84 करोड़ की कमाई करने वाली यह जोड़ी फोर्ब्स लिस्ट में 20वें स्थान पर रही, जबकि संगीतकारों के बीच विशाल-शेखर चौथे स्थान पर हैं। विशाल-शेखर की जोड़ी ने पिछले साल वॉर, स्टूडेंट ऑफ़ द ईयर 2 और भारत जैसी फ़िल्मों के लिए संगीत दिया था।


अजय-अतुल

फोर्ब्स की लिस्ट में अजय-अतुल की जोड़ी को 22वां स्थान मिला है, जबकि सबसे अधिक कमाई करने वाले संगीतकारों में यह जोड़ी पाचवें स्थान पर है। साल 2019 में इनकी कुल कमाई 77.91 रही थी। अजय-अतुल के नाम सैराट जैसी लोकप्रिय फ़िल्म है, जिसका संगीत ख़ूब पसंद किया गया था। बॉलीवुड में अजय-अतुल की जोड़ी ने ठग्स आफ हिंदोस्तान, ज़ीरो और धड़क जैसी फिल्मों में संगीत दिया है।

 


Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *