इलाज कराने आयी महिला के साथ छेड़छाड़, लोगों ने दौड़ा दौड़ाकर डॉक्टर को पीटा

Share your love

लोकजन टुडे, उत्तरकाशी। डुंडा तहसील क्षेत्र के धौंतरी में एक महिला ने एक चिकित्सक पर अश्लील हरकत करने का आरोप लगाया। अश्लील हरकत करने पर पहले महिला ने चिकित्सक के थप्पड़ जड़े फिर महिला के पति और कुछ स्थानीय लोगों ने चिकित्सक के साथ मारपीट की। जिसके बाद चिकित्सक को बंधक बना दिया। एसडीएम आकाश जोशी मौके के लिए रवाना हुए। जानकारी के अनुसार मंगलवार की शाम को एक महिला दवा लेने के लिए राजकीय ऐलोपैथिक चिकित्सालय धौंतरी में तैनात चिकित्सक के पास गई। महिला का आरोप है कि वहां मौजूद चिकित्सक डाण् इन्तकाब हुसैन उससे छेड़छाड़ करने लगा।
महिला ने अश्लील हरकत करने वाले चिकित्सक को थप्पड जड़े, साथ इस घटना के बारे में अपने पति को बताया। महिला के पति व स्थानीय लोगों ने अस्पताल पहुंच कर हंगामा किया। साथ चिकित्सक की पिटाई भी की। चिकित्सक को कमरे के अंदर बंद कर स्थानीय लोगों ने जमकर हंगामा काटा।जिले के प्रभारी मंत्री डाण् धन सिंह रावत को घटना के बारे पता चला तो उन्होंने डीएम व एसपी को कानून व्यवस्था बनाए रखने निर्देश दिए। जिसके बाद डुंडा के एसडीएम आकाश जोशी व उत्तरकाशी से पुलिस फोर्स भी मौके के लिए रवाना हुई।


Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *