आखिर क्यों जनता को एसपी ने चेताया ख़बरदार कानून हाथ में ना ले!
Share your love

सलमान मालिक, लोकजन टुडे रुड़की
क्षेत्र में हो रही बच्चा चोरी की जैसी अफवाहों के संबंध में आज पनियाला तथा पनियाली क्षेत्र में गंगनहर रुड़की एसपी, देहात नवनीत भुल्लर द्वारा लोगों को आवश्यक जानकारी दी गई। उन्होंने बताया कि किसी भी अफवाह में विश्वास ना करें और यदि कोई अपरिचित व्यक्ति दिखता है तो इस संबंध में थाने पर सूचित करें। कोई भी व्यक्ति कानून अपने हाथ में ना लें और ऐसे किसी भी संदिग्ध व्यक्ति के साथ किसी भी प्रकार की मारपीट या अभद्रता ना करें। प्रायः देखने में आ रहा है कि कोई मानसिक रूप से विक्षिप्त अथवा अन्य व्यक्ति किसी गांव में पाए जाने पर किसी शरारती तत्वों द्वारा उसे बच्चा चोर कह कर लोगों के बीच में लाकर कुछ झूठी बातें बताई जा रही हैं और उसके बाद आम पब्लिक द्वारा उसे बच्चा चोर समझकर मारपीट की जा रही है । इस संबंध में स्थानीय जनता को आगाह किया गया है कि यदि किसी के द्वारा कानून अपने हाथ में लेने का प्रयास किया गया अथवा सोशल मीडिया के माध्यम से किसी प्रकार के झूठे और भ्रमित करने वाले संदेश डाले गए अथवा फॉरवर्ड किए गए तो उन लोगों पर भी सतर्क दृष्टि रखते हुए प्रभावी वैधानिक कार्यवाही की जाएगी ।
Discover more from Lokjan Today
Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Uttarakhand Latest News Portal
Section: अंग्रेजी | मनोरंजन | विदेश | देश | उत्तराखंड | राजनीति | स्पोर्ट्स | ट्रैवल | वीडियो
Latest News: Delhi | Himachal | Haryana | Punjab | Rajasthan | Bihar | Maharashtra | Uttar Pradesh | Madhya Pradesh | Jharkhand | Gujarat | Jammu and Kashmir
LokJan Today is your news, entertainment, music, and fashion website. We provide the latest breaking news and videos straight from Uttarakhand and other parts of India. Uttarakhand leading newspaper and online portal. We share information and breaking news about Dehradun, Nainital, Rishikesh, Haridwar, etc.
Contact us: editor@lokjantoday.com
