आंधी तूफान से गिरे पेड़ की चपेट में आने से मासूम की मौत, चार अन्य सदस्य गंभीर घायल

Share your love

लोकजन टुडे, विकासनगरः बीती रात को सीमांत तहसील त्यूणी अंतर्गत मझोग गांव के गुर्जर बस्ती में आंधी तूफान से गिरे पेड़ की चपेट में आने से घर के अंदर सो रहे आठ वर्षीय शहजाद पुत्र गुलाम हुसैन की दर्दनाक मौत हो गई। जबकि परिवार के चार अन्य सदस्य गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना रात ढ़ाई बजे की बताई जा रही है। सूचना के बाद मौके पर पहुंची राजस्व पुलिस ने लोगों की मदद से घायलों को उपचार के लिए राजकीय अस्पताल त्यूणी में भर्ती कराया। पुलिस ने पंचनामा भर बच्चे का शव पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में रखवाया है। राजस्व उपनिरीक्षक तिलक राम जोशी ने बताया सोमवार देर रात को क्षेत्र में चले तेज आंधी तूफान की वजह से गुजरबस्ती से सटे चीड़ जंगल से गिरा एक विशालकाय पेड़ 200 मीटर नीचे लुढ़क कर गुलाम हुसैन के मकान की दीवार को तोड़कर अंदर घुस गया। हादसे में डेरे के अंदर सो रहे एक बच्चे की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि गुलाम हुसैन उसकी पत्नी जरीना बेगम और दो अन्य बच्चे रीहान व रजिया समेत चार लोग गंभीर रूप से घायल हैं।

 


Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *