SSP देहरादून की सटीक रणनीति लाई रंग, विकासनगर क्षेत्र में हुई ज्वैलरी शॉप चोरी का दून पुलिस ने किया खुलासा !
Share your love
रिपोर्ट: नितिन पिपलानी

विकासनगर / देहरादून:वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के कुशल नेतृत्व और सटीक रणनीतिक दिशा-निर्देशों के चलते दून पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है।
विकासनगर क्षेत्र स्थित ‘न्यू राणा ज्वैलर्स’ में हुई दुस्साहसिक चोरी की घटना का त्वरित और शत-प्रतिशत खुलासा करते हुए पुलिस टीम ने नेपाल मूल के अन्तर्राज्यीय गिरोह के 4 शातिर सदस्यों को गिरफ्तार कर अभियुक्तों के कब्जे से चोरी किए गए लाखों रुपये कीमत के सोने-चांदी के आभूषण बरामद कर लिए गए हैं
क्या था मामला ?
गत 9 अगस्त 2026 को विकासनगर निवासी संजीव राणा ने कोतवाली विकासनगर में प्रार्थना पत्र के माध्यम से उनकी दुकान ‘न्यू राणा ज्वैलर्स’ में 7 अगस्त की रात अज्ञात चोरों द्वारा ताला तोड़कर सोने-चांदी के बहुमूल्य आभूषण चोरी करने के बारे में अवगत कराया।
मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए एसएसपी देहरादून ने तत्काल प्रभाव से कोतवाली विकासनगर व एसओजी की संयुक्त विशेष टीमों का गठन किया।
गठित टीमों ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया, सैकड़ों सीसीटीवी फुटेज खंगाले, मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया और पूर्व में इस प्रकार की घटनाओं में संलिप्त अपराधियों का भौतिक सत्यापन किया।
एसएसपी देहरादून के निरंतर मार्गदर्शन और सटीक इनपुट के आधार पर पुलिस टीमों ने महज कुछ ही दिनों में गिरोह की घेराबंदी कर ली।
कुल्हाल हाईवे पुल से नेपाल भागने की फिराक में धरे गए आरोपी
16 अगस्त 2026 की देर रात, मुखबिर की सटीक सूचना पर पुलिस टीम ने कुल्हाल हाईवे पुल के पास कच्चे रास्ते पर सघन चेकिंग अभियान चलाया जिसके फलस्वरूप पुलिस ने नेपाल भागने की फिराक में लगे गिरोह के 4 सदस्यों नैना शाही उर्फ विनोद, निवासी देलेख, नेपालदीपक कुमार ठाकुर उर्फ भोटिया, निवासी देलेख, नेपालशंकर बहादुर शाही, निवासी कालिकोट, नेपालनिश्चल योगी उर्फ रमेश, निवासी राजकोट, नेपाल
पूछताछ में आरोपियों ने स्वीकार किया कि वे मूल रूप से नेपाल के निवासी हैं और विभिन्न राज्यों में मजदूरी के बहाने जाकर बड़ी दुकानों की रैकी करते थे।
रैकी व वारदात: हिमाचल प्रदेश के बंजार में काम करने के दौरान मास्टरमाइंड भीम बहादुर के कहने पर ये सभी विकासनगर आए थे। काम तलाशने के बहाने इन्होंने ‘न्यू राणा ज्वैलर्स‘ की रैकी की और 7 अगस्त की रात ताला तोड़कर चोरी की घटना को अंजाम दिया।
फर्जी सिम का प्रयोग: अभियुक्त निश्चल योगी के पास से हिमाचल प्रदेश के पते पर बना फर्जी पहचान पत्र बरामद हुआ है। इसी फर्जी आईडी के आधार पर वह फर्जी सिम कार्ड खरीदकर गिरोह के अन्य सदस्यों को देता था। वारदात के दौरान इन्हीं सिमों का उपयोग किया जाता था और बाद में उन्हें तोड़कर फेंक दिया जाता था।
आपराधिक इतिहास: यह गिरोह पूर्व में कर्नाटक (बेंगलुरु), तमिलनाडु और अन्य राज्यों से भी चोरी व नकबजनी के मामलों में जेल जा चुका है।
बताते चलें कि पुलिस ने अभियुक्तों के कब्जे से लगभग 4 से 5 लाख रुपये कीमत के सोने-चांदी के चोरी गए आभूषण बरामद किए हैं।
एसएसपी देहरादून की रणनीति को धरातल पर उतारने और इस सफलता को हासिल करने में कोतवाली विकासनगर पुलिस से प्रभारी निरीक्षक कोतवाली विकासनगर निरीक्षक राजीव रौथाण, वरिष्ठ उपनिरीक्षक शिशुपाल सिंह राणा, चौकी प्रभारी बाजार उपनिरीक्षक अर्जुन सिंह गुसांई, उपनिरीक्षक सनोज कुमार, उपनिरीक्षक ओमवीर चौधरी, कॉन्स्टेबल पवन बिष्ट, कॉन्स्टेबल नवीन कोहली, कॉन्स्टेबल नरेश पन्त एवं कॉन्स्टेबल त्रेपन सिंह शामिल रहे।
इसके साथ ही एसओजी ग्रामीण टीम से प्रभारी एसओजी ग्रामीण निरीक्षक खुशीराम पाण्डे, कॉन्स्टेबल नवनीत सिंह, कॉन्स्टेबल जितेन्द्र सिंह, कॉन्स्टेबल मनोज सिंह एवं कॉन्स्टेबल सोनी कुमार शामिल रहे।
Discover more from Lokjan Today
Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Uttarakhand Latest News Portal
Section: अंग्रेजी | मनोरंजन | विदेश | देश | उत्तराखंड | राजनीति | स्पोर्ट्स | ट्रैवल | वीडियो
Latest News: Delhi | Himachal | Haryana | Punjab | Rajasthan | Bihar | Maharashtra | Uttar Pradesh | Madhya Pradesh | Jharkhand | Gujarat | Jammu and Kashmir
LokJan Today is your news, entertainment, music, and fashion website. We provide the latest breaking news and videos straight from Uttarakhand and other parts of India. Uttarakhand leading newspaper and online portal. We share information and breaking news about Dehradun, Nainital, Rishikesh, Haridwar, etc.
Contact us: editor@lokjantoday.com
