दून पुलिस का सघन चेकिंग अभियान: सीमाओं पर चौकसी बढ़ी, रेलवे स्टेशन और बस अड्डों पर बीडीएस की तैनाती !

Share your love

संवाददात: करन सहगल

देहरादून, 15 अगस्त 2026: आमजन की सुरक्षा और कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के लिए दून पुलि पूरे जिले में अलर्ट मोड पर है। एसएसपी देहरादून के निर्देशों के तहत पुलिस ने नगर और देहात क्षेत्रों में बड़े पैमाने पर सघन चेकिंग अभियान चलाया है।

​इस अभियान के तहत जनपद की सभी सीमावर्ती चेक पोस्टों और आंतरिक मार्गों पर चौकसी कड़ी कर दी गई है। पुलिस की टीमें बाहरी राज्यों से आने वाले वाहनों और व्यक्तियों की गहन तलाशी ले रही हैं। साथ ही, संदिग्ध प्रतीत होने वाले लोगों से रोककर पूछताछ की जा रही है और उनके सत्यापन की जानकारी जुटाई जा रही है।

​सार्वजनिक और भीड़भाड़ वाले स्थानों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए विशेष एहतियात बरते जा रहे हैं। रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड और प्रमुख बाजारों में पुलिस बल के साथ डॉग स्क्वाड और बम निरोधक दस्ते (बीडीएस) को तैनात किया गया है। ये टीमें लगातार आकस्मिक चेकिंग (रैंडम सर्च) कर रही हैं और क्षेत्र में प्रभावी गश्त बढ़ा दी गई है।

​पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने और किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए यह चेकिंग अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेगा।


Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.