सीएम के दरबार में सुलझा विधायक चैंपियन और कर्णवाल का मामला

Share your love

लोकजन टुडे, देहरादून। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत के दरबार में सुलझा हरिद्वार जिले के दो विधायकों कुवंर प्रणब सिंह चैंपियन और देशराज कर्णवाल के बीच चल रही जुबानी जंग का मसला। भाजपा के प्रदेश महामंत्री नरेश बंसल की पहल पर दोनों विधायक आज मुख्यमंत्री से उनके आवास पर मिले। बंसल के मुताबिक दोनों विधायकों ने अब तक हुई बयानबाजी पर खेद जताया। उन्होंने बताया कि दोनों विधायकों के मध्य लम्बे समय से संवादहीनता बनी हुई थी। साथ ही आपस मे कुछ गलतफहमियां पैदा हो गई थी। अब दोनों विधायकों के गिले शिकवे दूर हो गए हैं। लिहाजा, मामला शांत होने के साथ ही अब नोटिस का जवाब देने की जरूरत नहीं रह गई है।


Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *