यमुनोत्री यात्रा पर आए हैदराबाद के यात्री की हृदयगति रुकने से मौत

Share your love


लोकजन टुडे, उत्तरकाशीः मंगलवार सुबह को यमुनोत्री यात्रा के लिए आए बुजुर्ग यात्री की जानकी चट्टी में हृदय गति रुकने से मौत हुई है।
बीते सोमवार को वैंकट सेठी वीरेशम (64) पुचम्मा बस्ती, स्ट्रीट नण्3 हैदराबाद अपने परिजनों के साथ यमुनोत्री यात्रा के लिए जानकी चट्टी पहुँचे थे। सोमवार की रात को जानकी चट्टी में वे एक होटल में रुके। मंगलवार सुबह इन यात्रियों को यमुनोत्री धाम जाना था। लेकिन जब मंगलवार सुबह परिजनों ने बुजुर्ग यात्री को जगाने का प्रयास किया तो वह बेहोशी की हालत में मिला। परिवार के लोगों ने बुजुर्ग यात्री को बेहोशी की हालत में सीएचसी बडकोट लाए। जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित किया।


Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *