भूखे पेट भोजन देना सबसे बड़ी मानव सेवा: डॉ सोनी

Share your love


देहरादून: डोईवाला के केशवपुरी में झुग्गी झोपड़ी में रहरहे लोगो को मनीष उपाध्याय द्वारा भूखे लोगो को भोजन देने के लिए रोटी कपड़ा बैंक समिति बनाई गई हैं झुग्गी झोपड़ी बस्ती में रहरहे लोगो को खाना पिरोशने के लिए पर्यावरणविद वृक्षमित्र डॉ त्रिलोक चंद्र सोनी को आमंत्रित किया गया जहाँ उन्होंने गरीब लोगो के लिए अपने हाथों से भोजन को बाटा।


पर्यावरणविद वृक्षमित्र डॉ त्रिलोक चंद्र सोनी ने कहा परमात्मा ने सृष्टि का निर्माण कर मानव जीवन को बनाया और कुछ लोग तो बहुत अच्छी जिंदगी जी रहे हैं लेकिन कुछ आज भी गरीबी व भुखमरी के जीवन को जी रहे है आज आवश्यक हैं ऐसे लोगो को भोजन देने की जिसके लिए सरकार को आगे आना चाहिए। डॉ सोनी ने मनीष उपाध्याय व उनके टीम को बधाई देते हुए कहा आप निश्वार्थभाव से कार्य कर रहे है आपके प्रयास प्रेरणादायक हैं जिस दिन मनुष्य एसोआराम की जिंदगी से जीवन की सच्चाई जान लेगा उस दिन इस धरा में कोई भूखा नही रहेगा और यही मानव की सच्ची सेवा होगी। मनीष उपाध्याय ने मानव सेवा को अपनी सबसे बड़ी सेवा माना और कहा यही धरती में आनेका सच हैं इसे मैं अपना सौभाग्य समझता हूं कि मैं गरीबो की सेवा कर पा रहा हूं। भोजन बाटने में निखिल गुप्ता, अरविंद सिंह आर्य, डॉ राजेन्द्र प्रसाद गोस्वामी,अभिषेक कुमार, बवीता देवी, संतोषी देवी संदीप कुमार, नीरज प्रजापति आदि थे।


Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *