भरत की जन्मस्थली में मुस्लिम योगा!

Share your love

कुलदीप रावत

राजा भरत की जन्मस्थली कोटद्वार के कण्वाश्रम स्थित गुरुकुल महाविद्यालय कण्वाश्रम में स्वर्णजयंती समारोह आयोजित किया गया। समारोह के अवसर पर विश्व का पहला मुस्लिम योग शिविर एवं राजा भरत स्मारक के उदघाटन के अवसर पर मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने बतौर मुख्यातिथि के रूप में शिरकत की। साथ ही मुख्य मंत्री ने वीर भरत स्मारक का उदघाटन भी किया इस मौके पर मुस्लिम राष्टीय मंच एवं राष्टीय स्वयं सेवक संघ के मार्गदर्शक इंद्रेश कुमार , वन मंत्री डॉ हरक सिंह रावत पिरान कलियर दरगाह के मौलवी छोटे मिया , परमात्म निकेतन के चिदानंद मुनि भी इस कार्यक्रम में उपस्थित रहे इस कार्यक्रम में सभी धर्मों के लोगो ओर कि छात्र छात्रों ने योग कर निरोग होने का संदेश दिया वही मुख्य मंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा कि बहुत जल्द ही कोटद्वार का नाम बदल कर कण्व नगरी कोटद्वार रखा जाएगा विश्व का पहला मुस्लिम लीग योग शिविर का शुभारंभ किया गया कुछ लोग इसे धर्म से ओर पूजा पाठ से जोड़ देते है लेकिन आज धीरे धीरे समाज इसको समझ रहा है स्वस्थ रहने के लिये योग का अभ्यास करना बहुत जरूरी है इसकी शुरुआत कोटद्वार से हुई है तो विश्व का पूरा मुस्लिम समाज धीरे धीरे करके योग को अपनाएगा
पिरान कलियर दरगाह रुड़की के छोटे मिया ने कहा कि विश्व मे भारत जैसे देश नही है भारत ही एक ऐसा देश है जहाँ तरह तरह के लोग अनेक धर्मो के लोग बड़े ही प्यार से रहते है सभी को रहने खाने की पूरी आजादी भारत देश मे मिलती है और किसी किस्म का भय नही है योग एक ऐसी सय है जिसे हमारा शरीर स्वस्थ रहता है और दवाइयों की आवश्यकता नही पड़ती है अगर हम योग को अपनाते चलते रहे तो एक अच्छे गुलसन में रहकर स्वस्थ रहगे
इस मौके पर मुस्लिम राष्टीय मंच के मार्गदर्शक एव राष्टीय स्वयं सेवक संघ के मार्गदर्शक ने भी कहा कि योग हर आदमी की शरीर बुद्धि मन को निर्मल करने का सबसे सस्ता मार्ग है यह एक पहला योग शिविर है जिसमे बड़ी संख्या में मुसलमान भाइयो ने अपनी भाग्यदारी की आज सम्पूर्ण विश्व योग के माध्यम से हिंसा भर्ष्टाचार के मुक्त होकर शरीर मन बुद्धि आत्मा को निर्मल ओर निरोग करने पर लगे हुए है कण्व आश्रम का यह प्रयोग पूरे विश्व को एक नयी रोशनी की तरफ ले जाएगा


Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *