प्रधानमंत्री की बदरीनाथ यात्रा पर सरकार संशय में!

Share your love

अभिषेक सिन्हा, देहरादूनः भले ही सरकार की ओर से बदरीनाथ और केदारनाथ में प्रधानमंत्री के दौरे को लेकर सुरक्षा व्यवस्था बना दी गई हो, लेकिन अभी तक भी सरकार के पास प्रधानमंत्री का बदरीनाथ दौरे को लेकर कार्यक्रम नहीं आया है। हालांकि सरकार की ओर से फिर भी सुरक्षा व्यवस्था अपनी तरफ से की जा रही हैं। बताया जा रहा है कि इसके लिए पुलिस मुख्यालय से अपनी तरफ से सुरक्षा तैयार कर शीर्ष अधिकारियों की तैनाती कर दी है। प्रधानमंत्री के आने तक अधिकारी धामों में ही तैनात रहेंगे। आज दोनों अधिकारी पीएम की सुरक्षा की रिहर्सल और ब्रीफिंग की जाएगी।
कुल मिलाकर अभी तक भले ही सरकार ने तैयारियां कर दी हैं, लेकिन सरकार के पास प्रधानमंत्री का लिखित में कार्यक्रम में नहीं पहुंचा है। ऐसे में सरकार की ओर से बिना किसी ठोस कार्यक्रम के ही हवा हवाई तैयारियां चल रही हैं । बहरहाल ऑफीसर अपनी ओर से कुछ भी तैयारियों में कमियां नहीं छोड़ना चाहते हैं। यही कारण है कि आज आईजी एसडीआरएफ संजय गुंज्याल भी टीम के साथ बदरीनाथ पहुंच रहे हैं। इसके अलावा दोनों धाम में आइपीएस, पीपीएस, इंस्पेक्टर और दारोगाओं की तैनाती भी कर दी है।


Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *