देहरादून में भी ज़ल्लाद माँ छोड़ भागी नवजात को

Share your love

https://youtu.be/bGilLkbeyxU

राजधानी देहरादून के चक्कू मोहल्ले में कल शाम देव भूमि को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है , हालाँकि देवभूमि में इस तरह की यह पहली घटना नहीं है इससे पहले भी इस तरह के कई मामले उजागर हो चुके है ….. बाल आयोग की अध्यक्षा ऊषा नेगी ने मामले को गंम्भीरता से लेते हुए अस्पताल पहुंच कर बच्चे का हाल जाना और उसके बाद मीडिया से मुखातिब होते हुए अध्यक्षा ने कहा बच्चा लड़का है जिससे प्रथम दृष्टया ये मामला अबैध संबंधो का प्रतीत होता है इस तरह के मामलो में पुलिस की अहम भूमिका होती है अभी आयोग की ओर से अज्ञात के खिलाफ FIR दर्ज करवाई जाएगी जो भी आरोपी है उन तक पहुंचने के लिए पूरा प्रयास किया जायेगा।

साथ ही ऊषा नेगी ने बताया बच्चा नाली में पड़ा था उसके कुछ खरोंचे आयी है लेकिन बच्चे की हालत में सुधार है। साथ ही ऊषा नेगी ने बताया इसी तरह का एक और मामला हरिद्वार से सामने आया है उस बच्ची को दून लाया जा रहा है वंही बाल आयोग ने जनता से अपील करते हुए कहा इस तरह के बढ़ते मामलो में अंकुश लगाने में समाज को भी सहयोग करना चाहिए।


Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *