घर की हवा अगर पसंद नहीं तो जाना होगा जेल!

Share your love

पौड़ी
रिपोर्ट: मुकेश बछेती


यदि आप प्रवासी है और आपको क्वारंटीन किए गया हैं तो ये खबर आपके लिए महत्वपूर्ण है,क्यों आपने यदि क्चारंटीन के मानकों का अनुपालन नहीं किया तो आपको जेल की हवा भी खानी पड़ सकती है। आपके खिलाफ मुकदमा दर्ज भी किया जा सकता है, जिलाधिकारी पौड़ी दिराज सिंह गब्र्याल नर सभी प्रवसियो से अपील की है जो अन्य प्रदेशों से जिला पौड़ी में प्रवेश कर रहे हैं या फिर प्रवेश कर चुके हैं, उन्होंने इन सभी प्रवासियों को हिदायत दी है कि अगर ये क्वारंटीन की समय सीमा का अनुपालन नहीं करते हैं तो इनके खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा भी दर्ज किया जा सकता है,जिलाधिकारी का यह फैसला इसलिए भी महत्वपूर्ण हो जाता है क्योंकि पिछले कई दिनों से प्रवासियों के क्वारंटीन होने के बावजूद भी मॉर्निंग वॉक और अपने गांव के आसपास के क्षेत्र में घूमने की शिकायतें लगातार आ रही थी जिन पर विराम लगाते हुए जिलाधिकारी ने साफ कर दिया है कि जो भी प्रवासी क्वारंटीन समय सीमा का अनुपालन नहीं करता है उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाना सुनिश्चित कर दिया गया है इससे यह साफ हो गया है कि सभी प्रवासी क्वारंटीन का अनुपालन करे अन्यथा उन्हें जेल की हवा भी खानी पड़ सकती है।


Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *