ग्राम समाज की भूमि पर खनन माफियाओं का कब्जा
Share your love
सलमान मलिक

रुड़की की मंगलौर कोतवाली क्षेत्र के गाधारौना गाँव के जंगल में ग्राम समाज की भूमि पर इन दिनों बेखौफ खनन माफियाओं का राज हैं क्योंकि यंहा की पुलिस और प्रशाशन को खनन माफिया या तो वसूल नामा देकर गहरी नींद में सुलाए हुए हैं या फिर पुलिस प्रशाशन को इन खनन माफियाओं की दबंगई का कोई खौफ हैं जिस कारण बेखौफ खनन माफिया अपने कार्य को खुलेआम अंजाम देने में जुटे हुए हैं। आपको बतादे कि रुड़की के लंढौरा कस्बे के गाधारौना गाँव के जंगल में ग्राम समाज की हजारों एक्कड़ भूमि हैं जिस भूमि पर खनन माफियाओ का कब्जा हैं

आप तश्वीरो मे देखकर अंदाजा लगा सकते हैं कि इन खनन माफियाओ ने दस से पन्द्रह फीट तक खुदाई कर डाली है इस भूमि का खनन माफिया दिन रात सीना चीर कर चाँदी काट रहे है पर जिले या तहसील का प्रशाषन इन खनन माफियाओ पर मेहरबान नजर आ रहा है क्योंकि यहाँ के ग्रामीणों की शिकायत पर पुलिस प्रशाषन मौके पर पहुँचता हैं और कार्यवाही के नाम पर कुछ ट्रेक्टरों का चालान करके छोड़ दिया जाता है फिर एक या दो दिन कार्यवाही को गुजरते हैं पर फिर से खनन माफियाओ का वही खेल शुरू हो जाता हैं।वहीं जब हमने रुड़की ए एस डीएम रविन्द्र सिंह बिष्ट से बात की तो उनका कहना था कि उनके पास लगातार शिकायत आ रही हैं कि ग्राम समाज की भूमि पर अवैध खनन किया जा रहा है इस शिकायत के माध्यम से हम जल्द ही इन खनन माफियाओ पर बड़ी कार्यवाही करेंगे।इस भूमि पर खड़े बिजली के पोल भी गहरी खुदाई के कारण गिरने की कागार पर है जिनका इन खनन माफियाओ का कोई मतलब या परवाह नहीं है ऐसे में अब देखने वाली बात यह होंगी कि हमारी इस खबर के बाद पुलिस प्रशाषन इन खनन माफियाओं पर क्या एक्शन लेता है
Discover more from Lokjan Today
Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Uttarakhand Latest News Portal
Section: अंग्रेजी | मनोरंजन | विदेश | देश | उत्तराखंड | राजनीति | स्पोर्ट्स | ट्रैवल | वीडियो
Latest News: Delhi | Himachal | Haryana | Punjab | Rajasthan | Bihar | Maharashtra | Uttar Pradesh | Madhya Pradesh | Jharkhand | Gujarat | Jammu and Kashmir
LokJan Today is your news, entertainment, music, and fashion website. We provide the latest breaking news and videos straight from Uttarakhand and other parts of India. Uttarakhand leading newspaper and online portal. We share information and breaking news about Dehradun, Nainital, Rishikesh, Haridwar, etc.
Contact us: editor@lokjantoday.com
