STF/ ANTF एवं थाना क्लेमेनटाउन पुलिस की संयुक्त टीम ने करीब 50 लाख की अवैध हेरोइन के साथ तीन नशा तस्कर किए गिरफ्तार !
Share your love
संवाददाता: करन सहगल

देहरादून। उत्तराखण्ड को नशामुक्त बनाने के उद्देश्य से चलाए जा रहे “ड्रग्स फ्री देवभूमि” अभियान के तहत पुलिस प्रशासन ने मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले गिरोह पर करारा प्रहार किया है।
पुलिस महानिदेशक दीपम सेठ के कुशल नेतृत्व और दूरदर्शी रणनीतिक निर्देशों के क्रियान्वयन में एसटीएफ व एएनटीएफ की टीम को एक बड़ी सफलता हासिल हुई है।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय सिंह के सख्त और प्रभावी मार्गदर्शन में एसटीएफ तथा एएनटीएफ की सभी यूनिटें युवाओं और स्कूल-कॉलेजों के आसपास सक्रिय नशा तस्करों के खिलाफ लगातार ताबड़तोड़ कार्रवाई कर रही हैं।
इसी कड़ी में सटीक तकनीकी और मैनुअल इनपुट के आधार पर एसटीएफ/एएनटीएफ और थाना क्लेमनटाउन पुलिस की संयुक्त टीम ने क्लेमनटाउन क्षेत्र में एक बड़े नेटवर्क को ध्वस्त करते हुए एक बोलेरो कैम्पर वाहन को सीज करते हुए तीन शातिर नशा तस्करों को 265 ग्राम अवैध हेरोइन बरामद की गई है, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में अनुमानित कीमत करीब 50 लाख रुपये बताई जा रही है।
छात्रों और युवाओं को निशाना बना रहा था गिरोह
पूछताछ के दौरान पकड़े गए अभियुक्तों ने खुलासा किया कि वे देहरादून क्षेत्र के युवाओं, स्कूली छात्रों और कॉलेज विद्यार्थियों को नशे की लत में धकेलने तथा उन्हें हेरोइन की आपूर्ति करने पहुंचे थे। पड़ताल में सामने आया है कि यह गिरोह इससे पहले ऋषिकेश, राजपुर, प्रेमनगर और क्लेमनटाउन जैसे प्रमुख शैक्षणिक और आवासीय क्षेत्रों में भी मादक पदार्थों की सप्लाई में शामिल रहा है।
डीजीपी दीपम सेठ के कड़े रुख और एसएसपी एसटीएफ अजय सिंह की सतर्कता से राज्य में नशे के कारोबार पर नकेल कसने की दिशा में यह एक मील का पत्थर साबित हो रही है। एसटीएफ अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि गिरफ्तार अभियुक्तों के बैकवर्ड और फॉरवर्ड लिंकेज की गहराई से जांच की जा रही है, ताकि इस पूरे सप्लाई नेटवर्क की जड़ों को पूरी तरह से उखाड़ फेंका जा सके।
गिरफ्तार हुए अभियुक्तों के नाम नावेद अली पुत्र याकूब अली निवासी: हकीमपुर तुर्रा, थाना कलियर, जनपद हरिद्वार, साहिब अली पुत्र यासीन अली निवासी: हकीमपुर तुर्रा, थाना कलियर, जनपद हरिद्वार एवं मुकर्रम मलिक पुत्र फारुख मलिक निवासी: हकीमपुर तुर्रा, थाना कलियर, जनपद हरिद्वार है।
अभियुक्तों को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में एसटीएफ/एएनटीएफ से निरीक्षक यादविंदर सिंह बाजवा, उपनिरीक्षक कमाल हसन, अपर उपनिरीक्षक योगेन्द्र चौहान, हैड कांस्टेबल देशराज, हैड कॉन्स्टेबल संदेश, कॉन्स्टेबल दीपक चन्दोला एवं कॉन्स्टेबल दीपक नेगी शामिल थे।
वहीं थाना क्लेमनटाउन पुलिस टीम से उपनिरीक्षक विवेक भंडारी एवं कांस्टेबल सागर राई शामिल थे।
Discover more from Lokjan Today
Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Uttarakhand Latest News Portal
Section: अंग्रेजी | मनोरंजन | विदेश | देश | उत्तराखंड | राजनीति | स्पोर्ट्स | ट्रैवल | वीडियो
Latest News: Delhi | Himachal | Haryana | Punjab | Rajasthan | Bihar | Maharashtra | Uttar Pradesh | Madhya Pradesh | Jharkhand | Gujarat | Jammu and Kashmir
LokJan Today is your news, entertainment, music, and fashion website. We provide the latest breaking news and videos straight from Uttarakhand and other parts of India. Uttarakhand leading newspaper and online portal. We share information and breaking news about Dehradun, Nainital, Rishikesh, Haridwar, etc.
Contact us: editor@lokjantoday.com
