एसएसपी देहरादून के निर्देशन एवं सीओ अनुज कुमार के पर्यवेक्षण में थाना सेलाकुई पुलिस ने 11 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब के साथ पंजाब का तस्कर किया गिरफ्तार !

Share your love

संवाददाता: करन सहगल

दून पुलिस ने अवैध नशे और शराब तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत सेलाकुई पुलिस ने चैकिंग के दौरान चंडीगढ़ मार्का की 11 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है, साथ ही तस्करी में इस्तेमाल की जा रही टोयोटा एटीओस कार को भी सीज कर दिया है।​

एसएसपी देहरादून द्वारा जिले के सभी थाना प्रभारियों को नशा और शराब तस्करों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। इन्हीं निर्देशों के अनुपालन में थानाध्यक्ष सेलाकुई के नेतृत्व में पुलिस के अनुसार, 18 सितंबर 2026 की शाम रूटीन चैकिंग के दौरान पुलिस ने सहसपुर की तरफ से आ रही सफेद रंग की टैक्सी कार (संख्या: PB01C-0837) को रोककर तलाशी ली गई तो कार की डिग्गी से 11 गत्ते की पेटियों में रखी कुल 126 बोतल अवैध अंग्रेजी शराब बरामद हुई।

पुलिस ने मौके से चालक को हिरासत में ले लिया, जिसकी पहचान अनिल सिंह पुत्र स्वर्गीय दिनेश सिंह, निवासी पैडूल 1530, ब्लॉक-एफ, आदर्श नगर, शिव मंदिर के पास, नया गांव, एस.ए.एस. नगर, मोहाली (पंजाब) के रूप में हुई है।

​शादी में सप्लाई के लिए ले जाई जा रही थी शराब

कड़ाई से पूछताछ में आरोपी अनिल सिंह ने बताया कि वह मोहाली (पंजाब) में टैक्सी चलाता है। बरामद शराब को वह चंडीगढ़ से खरीदकर पौड़ी गढ़वाल के एक शादी समारोह में सप्लाई करने के लिए ले जा रहा था। पुलिस के मुताबिक, जब्त शराब की अनुमानित कीमत करीब 1,32,000 रुपये है।

अभियुक्त को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में ​थानाध्यक्ष सेलाकुई उपनिरीक्षक शैंकी कुमार, ​अपर उपनिरीक्षक उमेद असवाल, ​कॉन्स्टेबल सुधीर कुमार और
​कॉन्स्टेबल संजीत कुमार शामिल थे।


Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.