एम्स बचाओ संघर्ष समिति तेज करेगी आंदोलन

Share your love


लोकजन टुडे, ऋषिकेशः अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान ऋषिकेश में नियुक्तियों की जांच और स्थानीय लोगों को आरक्षण की मांग को लेकर एम्स बचाओ संघर्ष समिति आंदोलन तेज करेगी। शीघ्र ही राज्यपाल और मुख्यमंत्री से मिलकर एम्स प्रशासन के खिलाफ शिकायत की जाएगी। नगर निगम ऋषिकेश सभागार में आयोजित संघर्ष समिति की बैठक में विभिन्न राजनीतिक दलों के अतिरिक्त परिवहन संस्थाओं, व्यापारिक संस्थाओं राज्य आंदोलनकारी संगठनो ने एम्स प्रशासन के खिलाफ होने वाले इस आंदोलन को समर्थन की घोषणा की। सबने एक स्वर से एम्स निदेशक के खिलाफ उच्च स्तरीय जांच की मांग के साथ उत्तराखंड आंदोलन की तर्ज पर आंदोलन चलाने का निर्णय लिया। समिति के संयोजक व महापौर अनीता ममगाईं ने कहा कि इस संबंध में पीएमओ सहित केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय को पत्राचार कर एम्स प्रशासन की करतूतों से अवगत कराया जाएगा। बैठक में मुनिकीरेती के पालिकाध्यक्ष रोशन रतूड़ी,परिवहन महासंघ के अध्यक्ष संजय शास्त्री, व्यापार सभा के पूर्व अध्यक्ष नवल कपूर, नगर उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष जय दत्त शर्मा, महामंत्री ललित मोहन मिश्र, कांग्रेस अध्यक्ष विनय सारस्वत, ज्योति सजवान, उषा जोशी, मधु जोशी, रवि जैन, शिव मोहन मिश्र, वेद प्रकाश शर्मा, डी एस गुसाईं, जयेंद्र रमोला, एडवोकेट राकेश सिंह, विमला रावत, संदीप गुप्ता आदि मौजूद रहे।


Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *