उत्तराखंड में भी पहुंची नागरिकता बिल की चिंगारी

Share your love

सलमान मलिक

 

अभी हाल में ही सरकार के द्वारा लोकसभा के बाद राज्यसभा में भी नागरिकता बिल पास हुआ है. जिसको लेकर देश मे जंहा एक ओर खुशी का माहौल देखने को मिल रहा तो वही दूसरी ओर बिल का विरोध भी तेजी से होने लगा है।
वहीं आज रुड़की और पिरान कलियर में नागरिकता विधेयक बिल के विरोध में मुस्लिम समाज के सैकड़ो लोगों ने हाथों पर काली पट्टी बांधकर प्रदर्शन किया। इस दौरान ज्वाइंट मजिस्ट्रेट के माध्यम को राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन भेजा।रुड़की के रामपुर स्थित मदरसा इरफानुल-उलुम में जमीयत ए उलेमा हिन्द की ओर से आयोजित कार्यक्रम में नागरिकता विधेयक बिल के विरोध में मुस्लिम समाज के लोगों एवं छात्रों ने हाथ पर काली पट्टी बांधकर प्रदर्शन किया। इस दौरान कलियर से कांग्रेस विधायक हाजी फुरकान अहमद ने कहा कि यह काला दिन है जब यह बिल दोनो सदनों में पास हुआ। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने दोनो सदनों से लेकर सड़कों तक इस बिल का विरोध किया है। लेकिन बहुमत का लाभ उठाते हुए भाजपा ने इस बिल को पास करवाया है।

मौलाना नसीम अहमद कासमी ने इस बिल को देश के टुकड़े करने वाला बिल करार दिया। उन्होंने कहा कि हिन्दू मुस्लिम समेत सभी धर्मों के लिए यह बिल नुकसानदेह है और हम चाहते है कि किसी भी देश और धर्म का कोई शरणार्थी हो उसे नागरिकता मिलनी चाहिए। एडवोकेट नईम अहमद ने बताया कि नागरिकता संसोधन बिल में जो कुरीतियां है उसे दूर करना चाहिए क्योंकि कोई भी कानून पब्लिक की कसौटी पर खरा उतरना चाहिए। यह भेदभाव करने वाला कानून है इसमे हम समानता के अधिकार की मांग करते हैं, यह देश को बांटने वाला कानून है।
वही पिरान कलियर में भी मुस्लिम समाज के सैकड़ो लोग सड़को पर उतरे और नागरिकता बिल का जोरदार विरोध किया। इस मौके पर समाज के लोगो ने एक जुट होकर कहा कि ये बिल समाज को दो हिस्सों में बांटने वाला बिल है। आपसी भाईचारे पर प्रहार है। उन्होंने भाजपा को सत्ता के नशे में चूर बताते हुए कहा कि सरकार हठधर्मि पर आमादा है।

 


Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *