फर्जी शस्त्र लाइसेंस धारकों की अब खैर नहीं: एसएसपी अजय गणपति के निर्देशन में ऊधम सिंह नगर में चलेगा विशेष सत्यापन अभियान !

Share your love

संवाददाता: करन सहगल

जनपद में फर्जी शस्त्र लाइसेंस बनवाकर उनका अवैध रूप से प्रयोग करने वाले अपराधियों के खिलाफ पुलिस ने पूरी तरह से कमर कस ली है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय गणपति ने इस गंभीर मामले पर सख्त रुख अपनाते हुए पूरे जनपद में एक विशेष सत्यापन अभियान चलाने के निर्देश जारी करते हुए जनपद स्तर पर तीन विशेष सत्यापन टीमों का गठन किया गया है जो न केवल स्थानीय स्तर पर, बल्कि बाहरी जनपदों और अन्य राज्यों से जारी किए गए शस्त्र लाइसेंसों की भी बारीकी से जांच करेंगी।

एसएसपी ने बताया कि इस विशेष अभियान का मुख्य उद्देश्य फर्जी तरीके से बनाए गए शस्त्र लाइसेंसों की पहचान करना, अवैध शस्त्र धारकों के खिलाफ कठोर वैधानिक कार्रवाई सुनिश्चित करना और हथियारों के किसी भी संभावित दुरुपयोग को रोकना है। पुलिस प्रशासन का मानना है कि इस कदम से जनपद में कानून, सुरक्षा एवं शांति व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाया जा सकेगा।

अब तक की गई प्रभावी कार्रवाई:

पंजीकृत अभियोग: फर्जी शस्त्र लाइसेंस के मामले में पुलिस अब तक कुल 02 मुकदमे पंजीकृत कर चुकी है।

० कुल गिरफ्तारियां: इन मामलों में संलिप्त पाए गए 11 अभियुक्तों को पुलिस द्वारा सलाखों के पीछे भेजा जा चुका है।

० कोतवाली काशीपुर की कार्रवाई: काशीपुर पुलिस ने मुस्तैदी दिखाते हुए इस प्रकरण में सबसे अधिक 09 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है।

० कोतवाली कुण्डा की कार्रवाई: कुण्डा पुलिस द्वारा भी 02 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर उनके विरुद्ध सख्त वैधानिक कार्रवाई अमल में लाई गई है।

सत्यापन हेतु गठित विशेष टीमों का विवरण:

1. टीम-01 (काशीपुर सेक्टर) — स्थानीय सत्यापन हेतु

० पर्यवेक्षण अधिकारी: श्री प्रशान्त कुमार, क्षेत्राधिकारी (CO) काशीपुर

कार्यक्षेत्र व विवरण: यह टीम काशीपुर सेक्टर के अंतर्गत स्थानीय स्तर पर बनाए गए शस्त्र लाइसेंसों का गहन भौतिक व दस्तावेजी सत्यापन करेगी।

० टीम सदस्य: उ०नि० सुनील सुतेड़ी (प्रभारी एसओजी काशीपुर – टीम प्रभारी), उ०नि० प्रदीश शर्मा (कोतवाली गदरपुर), उ०नि० मनोज जलाल (थाना केलाखेड़ा), उ०नि० धीरेन्द्र परिहार (कोतवाली बाजपुर), उ०नि० हरविन्दर कुमार (कोतवाली आईटीआई), उ०नि० गणेश पाण्डे (कोतवाली काशीपुर), उ०नि० मनोज देव (कोतवाली कुण्डा) एवं उ०नि० सन्तोष देवरानी (कोतवाली जसपुर)।

2. टीम-02 (रुद्रपुर सेक्टर) — स्थानीय सत्यापन हेतु

पर्यवेक्षण अधिकारी: डी०आर० वर्मा, क्षेत्राधिकारी पन्तनगर

० कार्यक्षेत्र व विवरण: यह टीम रुद्रपुर सेक्टर के अंतर्गत स्थानीय स्तर पर जारी किए गए संदिग्ध शस्त्र लाइसेंसों के सत्यापन का कार्य पूर्ण करेगी।

० टीम सदस्य: उ०नि० प्रदीप भट्ट (थाना दिनेशपुर), उ०नि० अनिल मेहता (थाना पन्तनगर), उ०नि० धीरज टम्टा (कोतवाली रुद्रपुर), उ०नि० जितेन्द्र कठैत (कोतवाली ट्रांजिट कैम्प), उ०नि० जय प्रकाश (कोतवाली किच्छा), उ०नि० ओम प्रकाश नेगी (थाना पुलभट्टा), अ०उ०नि० सुरेन्द्र सिंह दानू (कोतवाली सितारगंज), अ०उ०नि० चंचल सिंह (कोतवाली नानकमत्ता), उ०नि० भुवन गहतोड़ी (कोतवाली खटीमा) एवं अ०उ०नि० प्रमोद कुमार जोशी (थाना झनकईया)।

3. टीम-03 (बाहरी जनपद / गैर प्रान्त सत्यापन टीम)

पर्यवेक्षण अधिकारी: विभव सैनी, क्षेत्राधिकारी नगर रुद्रपुर

कार्यक्षेत्र व विवरण: इस टीम का मुख्य कार्य उत्तराखंड के अन्य जिलों (बाहरी जनपदों) तथा देश के अन्य राज्यों (गैर प्रांतों) से बनवाकर लाए गए शस्त्र लाइसेंसों की प्रामाणिकता की गहन जांच करना है।

टीम सदस्य: उ०नि० उमेश कुमार (प्रभारी एसओजी रुद्रपुर – टीम प्रभारी), उ०नि० दीपक कौशिक (एसओजी रुद्रपुर), अ०उ०नि० चन्द्र प्रकाश बवाड़ी (कोतवाली ट्रांजिट कैम्प), हे०कानि० प्रभात चौधरी (कोतवाली किच्छा), हे०कानि० जगदीश पाठक (कोतवाली रुद्रपुर), हे०कानि० प्रवीण गोस्वामी (कोतवाली रुद्रपुर), कानि० गोविन्द आर्या (थाना दिनेशपुर), कानि० राजेन्द्र कोरंगा (थाना पन्तनगर), कानि० देवराज (कोतवाली किच्छा), कानि० दीपक (थाना पुलभट्टा), कानि० प्रेम कन्वाल (कोतवाली सितारगंज), कानि० कपिल (कोतवाली सितारगंज), कानि० नवीन जोशी (कोतवाली नानकमत्ता), कानि० मोहन बोरा (कोतवाली खटीमा) एवं कानि० शाकिर अली (थाना झनकईया)।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय गणपति का कड़ा संदेश:

एसएसपी अजय गणपति ने स्पष्ट शब्दों में चेतावनी देते हुए कहा है कि जनपद में फर्जी शस्त्र लाइसेंस बनवाने, अवैध हथियार रखने या उनका किसी भी रूप में प्रयोग करने वालों के साथ पुलिस बेहद सख्ती से निपटेगी और किसी भी स्तर पर कोई रियायत नहीं दी जाएगी। पुलिस प्रशासन हर एक संदिग्ध शस्त्र लाइसेंस की गहराई से पड़ताल कर रहा है। यदि कोई भी व्यक्ति दोषी पाया जाता है, तो उसके विरुद्ध कठोरतम वैधानिक व कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। उन्होंने जनता को आश्वस्त किया कि उधम सिंह नगर पुलिस कानून व्यवस्था को प्रभावित करने वाले प्रत्येक शरारती व आपराधिक तत्व पर पैनी नजर रख रही है और अवैध गतिविधियों के समूल नाश के लिए यह अभियान निरंतर जारी रहेगा।


Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.