पटेलनगर पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी: 15 हजार का इनामी बदमाश दो साथियों संग गिरफ्तार !
Share your love
संवाददाता: करन सहगल

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के निर्देशन में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे ‘ऑपरेशन प्रहार’ के तहत दून पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। कोतवाली पटेलनगर पुलिस और एसओजी की संयुक्त टीम ने भुड्डी गांव हत्याकांड में वांछित चल रहे 15 हजार रुपये के इनामी बदमाश सहित तीन अभियुक्तों भारी मात्रा में अवैध हथियार और कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है।
मिली जानकारी के अनुसार, अपराध नियंत्रण और अपराधियों की धरपकड़ के लिए जिले में सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में 23 जून 2026 की रात कोतवाली पटेलनगर पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि चंद्रबनी की तरफ चोटिया बाबा मंदिर के पास निर्माणाधीन हाईवे के पास तीन संदिग्ध युवक घूम रहे हैं।
सूचना मिलते ही पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची और घेराबंदी की। पुलिस ने निर्माणाधीन हाईवे पर पुलिया के नीचे छिपे तीनों संदिग्धों को सूझबूझ और दबिश देकर मौके से ही दबोच लिया।
पुलिस पूछताछ में पकड़े गए अभियुक्तों की पहचान फरमान बेग पुत्र शफीक बेग, निवासी नूर इनक्लेव, आजाद कॉलोनी, पटेलनगर, देहरादून, जैद पुत्र इकबाल, निवासी: मोहल्ला हजरत बिलाल, लंढौरा, हरिद्वार एवं फरहान पुत्र शौकीन, निवासी हजरत बिलाल मोहल्ला लंढौरा, हरिद्वार के रूप में हुई।
पूछताछ में यह सनसनीखेज खुलासा हुआ कि बीती 14 जून 2026 को भुड्डी गांव में हुए चर्चित सोहेल हत्याकांड में मुख्य आरोपी शाहिद हारुन द्वारा जिस पिस्टल का इस्तेमाल किया गया था, वह अभियुक्त फरहान द्वारा ही उपलब्ध कराई गई थी। इस हत्याकांड के बाद से ही फरहान लगातार फरार चल रहा था, जिस पर एसएसपी देहरादून द्वारा 15,000 रुपये का इनाम घोषित किया गया था। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि फरहान और जैद अपने गांव लंढौरा से अवैध हथियार लाकर देहरादून में फरमान को बेचने की फिराक में थे।
पुलिस ने अभियुक्तों से तलाशी के दौरान 01 पिस्टल (32 बोर) समेत 02 खाली मैगजीन और 02 जिंदा कारतूस, 02 देशी तमंचे (315 बोर) और 04 जिंदा कारतूस बरामद किए एवं तीनों को आर्मस एक्ट की संबंधित धाराओं के तहत अभियोग पंजीकृत कर जेल भेज दिया।
इस सफल ऑपेरशन को अंजाम देने वाली टीम में कोतवाली पटेलनगर से वरिष्ठ उप निरीक्षक प्रमोद शाह, आईएसबीटी चौकी प्रभारी जयवीर सिंह, उप निरीक्षक बलवीर सिंह, कांस्टेबल गौरव कुमार, विश्वास चौधरी व नितिन कुमार शामिल रहे।
वहीं एसओजी टीम से प्रभारी उप निरीक्षक संदीप कुमार, हेड कांस्टेबल चमन कुमार, कांस्टेबल ललित कुमार और देवेंद्र कुमार ने मुख्य भूमिका निभाई।
Discover more from Lokjan Today
Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Uttarakhand Latest News Portal
Section: अंग्रेजी | मनोरंजन | विदेश | देश | उत्तराखंड | राजनीति | स्पोर्ट्स | ट्रैवल | वीडियो
Latest News: Delhi | Himachal | Haryana | Punjab | Rajasthan | Bihar | Maharashtra | Uttar Pradesh | Madhya Pradesh | Jharkhand | Gujarat | Jammu and Kashmir
LokJan Today is your news, entertainment, music, and fashion website. We provide the latest breaking news and videos straight from Uttarakhand and other parts of India. Uttarakhand leading newspaper and online portal. We share information and breaking news about Dehradun, Nainital, Rishikesh, Haridwar, etc.
Contact us: editor@lokjantoday.com
