देहरादून में रातभर चली बातचीत के बाद वापस हिमाचल भेजे गए निहंग श्रद्धालु !

Share your love

संवाददाता: करन सहगल

हिमाचल प्रदेश के पोंटा साहिब और अन्य मार्गों से उत्तराखंड की सीमा में दाखिल हुए निहंग श्रद्धालुओं को पुलिस और प्रशासन ने समझा-बुझाकर वापस भेज दिया ।

मिली जानकारी के अनुसार, कल (25 जून 2026) की रात भारी संख्या में निहंग श्रद्धालु विभिन्न मार्गों से देहरादून पहुंचे थे।

उनके आगमन की सूचना मिलते ही पुलिस और जिला प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंच गए।

अधिकारियों ने संवेदनशीलता दिखाते हुए निहंग श्रद्धालुओं के साथ लंबी और विस्तृत वार्ता की।

प्रशासन के साथ हुई इस बातचीत के बाद श्रद्धालु शांतिपूर्वक वापस हिमाचल प्रदेश के पोंटा साहिब की ओर लौटने के लिए सहमत हो गए। प्रशासन ने मुस्तैदी दिखाते हुए स्थिति को पूरी तरह नियंत्रण में रखा और सभी श्रद्धालुओं को सुरक्षित वापस भेज दिया ।


Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.