बेरोजगारी को हथियार बना यूथ कांग्रेस कर रही 2022 की जंग की तैयारी
Share your love
संवादाता: करन सहगल
देहरादून: रोजगार दो नहीं तो गद्दी छोड़ दो नारे के साथ अब कांग्रेस प्रदेश भर में बेरोजगारों का समर्थन हासिल करने में लगी हुई है। बेरोजगारी के मुद्दों पर कांग्रेस उत्तराखंड में 2022 के चुनाव में बीजेपी को मात देने को कोशिश में भी लगी हुई है। यहीं कारण है कि कांग्रेस अब इस अभियान को प्रदेश भर में बड़े स्तर चलाने का मन बना चुकी है।
वही यूथ कांग्रेस के प्रदेश सचिव बलजीत सिंह के आवाहन पर धर्मपुर विधानसभा के वार्ड नंबर 71 में हुई बेरोजगारी चौपाल। कार्यक्रम का संचालन पूर्व पार्षद गुरमीत सिंह बग्गा द्वारा किया गया। बेरोजगारी चौपाल के दौरान यूथ कांग्रेस की प्रदेश प्रवक्ता आरुषि सुंद्रियाल ने कहा की कांग्रेस मन की बात थोपती नहीं बल्कि सुनती है, इसीलिए यूथ कांग्रेस द्वारा बेरोजगारी चौपालों के माध्यम से बेरोजगार युवाओं की समस्या सुनने और समझने का प्रयास किया जा रहा है।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व विधायक दिनेश अग्रवाल रहे। कार्यक्रम के दौरान जनता के बीच से कई युवाओं ने अपनी समस्याएं मंच पर साझा की और उत्तराखंड की बढ़ती बेरोजगारी के लिए भाजपा को जिम्मेदार बताते हुए कांग्रेस पार्टी में अपना विश्वास जताया। कार्यक्रम में मौजूद महंगाई से परेशान महिलाओं ने भी खुलकर बया किया अपना दर्द। जनता के बीच से निकल कर आई निशा पारसी ने कहा की महंगाई की तुलना में लोगों की आय नहीं बढ़ी है जिसके चलते गैस सिलेंडर, खाद्य पदार्थ, एवं परिवार की अन्य रोजमर्रा की जरूरतें पूरी करना भी महिलाओं के लिए कठिन होता जा रहा है।
कार्यक्रम के दौरान भूपिंदर सिंह नेगी, निरंजन, संजय दत्त, अभिषेक डोबरियाल, कार्तिक, सुखबीर सिंह , हरपाल सिंह, यादव, राम सिंह एवं मनमोहन शर्मा भी मौजूद रहे।
Discover more from Lokjan Today
Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Uttarakhand Latest News Portal
Section: अंग्रेजी | मनोरंजन | विदेश | देश | उत्तराखंड | राजनीति | स्पोर्ट्स | ट्रैवल | वीडियो
Latest News: Delhi | Himachal | Haryana | Punjab | Rajasthan | Bihar | Maharashtra | Uttar Pradesh | Madhya Pradesh | Jharkhand | Gujarat | Jammu and Kashmir
LokJan Today is your news, entertainment, music, and fashion website. We provide the latest breaking news and videos straight from Uttarakhand and other parts of India. Uttarakhand leading newspaper and online portal. We share information and breaking news about Dehradun, Nainital, Rishikesh, Haridwar, etc.
Contact us: editor@lokjantoday.com
