कुमाऊं में 3 दिन का दौरे करेंगे आप सांसद भगवंत मान, निकालेंगे किसान संकल्प यात्रा

Share your love

देहरादून: आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता और पंजाब के संगरुर लोकसभा क्षेत्र से सांसद भगवंत मान तीन दिवसीय कुमाऊं दौरे पर उत्तराखंड आ रहे हैं। मान का ये दौरा 15 से 17 नवंबर तक चलेगा। वह यहां किसानों के हक के लिए ऊधमसिंह नगर जिले में किसान संकल्प यात्रा निकालेंगे।

 

आप के प्रदेश प्रवक्ता संजय भट्ट की ओर से जारी प्रेस बयान में यह जानकारी दी गई। उनका कहना है कि भगवंत मान की अगुआई में कुमाऊं में तराई के सात विधानसभा क्षेत्रों में किसान संकल्प यात्रा निकाली जाएगी। इसके माध्यम से वह किसानों की आवाज सरकार तक पहुंचाने का प्रयास करेंगे।

इसके लिए आप ने तैयारी पूरी कर ली है। उन्होंने कहा कि किसान संकल्प यात्रा उत्तराखंड में राजनीतिक माहौल बदलने का काम करेगी। आप के कुछ और वरिष्ठ नेता भी इसी माह उत्तराखंड का दौरा करेंगे।


Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.