काशीपुर: बुधवार को काशीपुर रेंज मुख्यालय वन परिसर में वन्य प्राणी सप्ताह मनाया गया जिसमें उप प्रभागीय वनाधिकारी जसपुर व क्षेत्रीय जन प्रतिनिधियों के साथ ही काशीपुर रेंज के समस्त कर्मचारी अधिकारी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में विभिन्न विद्यालयों के छात्र छात्राओं द्वारा वन्य जीव सुरक्षा के संबंध में मनमोहक प्रस्तुतियां दी गई। सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ ही चित्रकला ,पोस्टर मेकिंग ,वाद विवाद प्रतियोगिता व सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता आयोजित की गई, विजयी प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र देकर पुरस्कृत किया गया। वन्य जीव सुरक्षा के संबंध में वन क्षेत्राधिकारी काशीपुर द्वारा सभी को जागरूक किया गया व उनकी सुरक्षा के लिए अपना अमूल्य योगदान देने की अपील की गई।
Discover more from Lokjan Today
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
