चलती ट्रेन से पत्नी को दे दिया धक्का, दो महीने पहले ही हुई थी शादी

Share your love

मुंबई की लोकल ट्रेन में सफर कर रहे एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी को चलती ट्रेन से से धक्का दे दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। यह घटना चेम्बुर और गोवंडी रेलवे स्टेशनों के बीच हुई, जिसके बाद आरोपित पति को गिरफ्तार कर लिया गया।पुलिस अधिकारी ने बृहस्पतिवार को जानकारी देते हुए बताया कि मानखुर्द इलाके में रहने वाला 31 वर्षीय आरोपी श्रमिक है और उसकी 26 वर्षीय पत्नी भी श्रमिक थी। दोनों की शादी दो महीने पहले ही हुई थी।

सरकारी रेलवे पुलिस (जीआरपी) के अधिकारी ने बताया कि दोनों सोमवार को पीड़िता की 7 वर्षीय बेटी के साथ सफर कर रहे थे। पीड़िता की यह दूसरी शादी थी। यह बच्ची पीड़िता की पहली शादी के दौरान हुई थी। उन्होंने कहा कि दंपति रेल के एक डिब्बे के दरवाजे पर खड़ा था।

जानकारी मिली है कि महिला जब चलती ट्रेन से बाहर देख रही थी, तो उसके पति ने उसे पकड़ा और फिर कथित रूप से उसे छोड़ दिया, जिसके बाद वह पटरियों पर जा गिरी। जब ट्रेन गोवंडी स्टेशन पर रुकी, तो उसी डिब्बे में दंपति के पास खड़ी एक महिला नीचे उतरी और उसने रेलवे पुलिस को इस घटना की जानकारी दी।

पुलिस आरोपी को पकड़कर घटनास्थल पर ले गई, जहां उसकी पत्नी घायल अवस्था में बेहोश पड़ी थी। पीड़िता को अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।आरोपी को गिरफ्तार करके उसके खिलाफ विभिन्‍न धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है।


Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.