नैनीताल हाईकोर्ट ने सरकार से क्यों कहा सीबीआई जांच करवाने के लिए पढ़िए पूरी खबर…..

Share your love

नैनीताल

कॉर्बेट में अवैध पेड़ कटान को लेकर बड़ी कार्रवाई हो सकती है अवैध कटान मामले को लेकर हाईकोर्ट सख्त रवैया अपनाए हुए हैं यदि 6000 पेड़ों के अवैध कटान मामले में सीबीआई जांच होती है तो कई अधिकारी और माफिया सलाखों के पीछे दिखाई देंगे

 

 

देहरादून के अनू पंत ने एक जनहित याचिका दायर कर कॉर्बेट पार्क में 6000 पेड़ों के काटन को लेकर विभिन्न रिपोर्ट कोर्ट में रखी गई 6 जनवरी 2023 को हाईकोर्ट ने मुख्य सचिव उत्तराखंड से कहा कि वह कॉर्बेट पार्क में 6000 पेड़ों के कटान मामले को लेकर रिपोर्ट कोर्ट में पेश करें और साथ ही यह भी बताएं कि आखिर किन लोगों की लापरवाही के कारण इतनी भारी मात्रा में यह अवैध कटान कॉर्बेट पार्क में हो गया और कौन-कौन इसके पीछे शामिल है,

इसके साथी मुख्य न्यायाधीश विपिन संगी और न्यायमूर्ति राकेश थपलियाल की खंडपीठ के समक्ष मामले की सुनवाई हुई नैनीताल हाईकोर्ट ने सरकार से पूछा कि क्यों ना इस मामले की सीबीआई जांच कराई जाए

यदि इस मामले में सीबीआई जांच होती है तो निश्चित ही कई अधिकारी  और माफिया सलाखों के पीछे होंगे अब देखना होगा कोर्ट इस मामले में क्या फैसला सुनाते हैं

अब कोर्ट में इस मामले की अगली सुनवाई 1 सितंबर को होगी

 


Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.