राष्ट्रीय एकता दिवस पर पुलिस लाइन में गूंजा अखंड भारत का संकल्प: DGP ने ली परेड की सलामी, 48 पुलिसकर्मी हुए सम्मानित !

Share your love

संवाददाता: करन सहगल

देहरादून। लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती के अवसर पर शनिवार को पुलिस लाइन देहरादून में ‘राष्ट्रीय एकता दिवस’ के रूप में भव्य परेड का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे उत्तराखंड के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी)ने परेड की सलामी ली और उपस्थित पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों को देश की एकता, अखंडता और सुरक्षा बनाए रखने की शपथ दिलाई।

इस विशेष अवसर पर स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर घोषित उत्कृष्ट सेवा सम्मान के तहत नामित 48 पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को पुलिस डिस्क एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।

समारोह के दौरान पुलिस महानिदेशक ने सरदार वल्लभ भाई पटेल द्वारा राष्ट्र के एकीकरण में दिए गए अतुलनीय योगदान को याद किया। उन्होंने पुलिस बल को सरदार पटेल के आदर्शों पर चलकर देश की संप्रभुता और अखंडता को अक्षुण्ण रखने के लिए प्रेरित किया।

कार्यक्रम में अपर पुलिस महानिदेशक (कानून एवं व्यवस्था), वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून, पुलिस अधीक्षक (अभिसूचना/सुरक्षा) सहित पुलिस विभाग के अन्य वरिष्ठ अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।


Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.