गांधी इंटर कॉलेज में स्व. रामगोपाल अग्रवाल की स्मृति में लगाया गया वाटर कूलर, कुंदन सिंह रावत और पंकज मैसोन ने किया लोकार्पण !

Share your love

संवाददाता :करन सहगल

भीषण गर्मी के मौसम में छात्रों और आम जनता को राहत देने के ब्रदर्स पुस्तक भंडार के संचालक नवनीत अग्रवाल, विनय अग्रवाल एवं मोहित अग्रवाल द्वारा अपने स्वर्गीय पिता श्री रामगोपाल अग्रवाल जी की पुण्य स्मृति में गांधी इंटरमीडिएट कॉलेज में कॉलेज में छात्रों, व्यापारियों एवं आम जनता की सुविधा के लिए एक शीतल पेयजल फ्रिज (वाटर कूलर) स्थापित किया गया है।

इस वाटर कूलर का औपचारिक लोकार्पण मुख्य अतिथि विद्यालय के प्रबंधक श्री कुंदन सिंह रावत एवं दून वैली महानगर उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष श्री पंकज मैसोन द्वारा संयुक्त रूप से किया गया।

समाज के लिए अनुकरणीय पहल

लोकार्पण के अवसर पर दून वैली महानगर उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष पंकज मैसोन ने अग्रवाल परिवार के इस कदम की सराहना की। उन्होंने कहा:”स्व. रामगोपाल अग्रवाल जी का जीवन हमेशा समाज सेवा को समर्पित रहा। उनके पुत्रों द्वारा स्कूल में वाटर कूलर लगवाना एक बेहद अनुकरणीय और पुनीत पहल है। इस भीषण गर्मी में यहां के छात्रों व राहगीरों को शीतल जल मिल सकेगा। व्यापार मंडल भविष्य में भी ऐसे सामाजिक कार्यों में हमेशा अपना सहयोग देता रहेगा।”

वहीं, विद्यालय प्रबंधक श्री कुंदन सिंह रावत ने अग्रवाल परिवार का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस सेवा कार्य से विद्यालय के सैकड़ों छात्रों को सीधा लाभ मिलेगा और उन्हें पीने के ठंडे पानी के लिए परेशान नहीं होना पड़ेगा।

इस सामाजिक कार्य के साक्षी बनने के लिए “विद्यालय प्रशासन” से प्रधानाचार्य श्री मामचंद गौतम तथा पूर्व प्रधानाचार्य श्री अवधेश कुमार कौशिक उपस्थित रहे।

वहीं “दून वैली महानगर उद्योग व्यापार मंडल” की टीम में से मुख्य संरक्षक सुशील अग्रवाल, उपाध्यक्ष जसपाल छाबड़ा, डिस्पेंसरी रोड संयोजक अशोक अग्रवाल, राजीव गांधी कॉम्प्लेक्स संयोजक केवल कुमार, संयोजक सुरेंद्र भाटिया, युवा महामंत्री दिव्य सेठी, प्रवक्ता हरमीत जैसवाल और सदस्य गगन सेठी सहित बड़ी संख्या में स्थानीय व्यापारीगण उपस्थित रहे।


Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.